सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Three injured in stabbing incidents on Diwali night, youth critically hurt in firecracker accident

Damoh News: दीपावली की रात चाकूबाजी में तीन घायल, पटाखा फोड़ते समय हुए हादसे में युवक को आई गंभीर चोटें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 21 Oct 2025 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

कल रात शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Damoh News: Three injured in stabbing incidents on Diwali night, youth critically hurt in firecracker accident
जिला अस्पताल में इलाजरत घायल
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दीपावली की रात मामूली विवाद के चलते चाकूबाजी की तीन घटनाओं में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल व्यक्तियों के बयान दर्ज किए और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
Trending Videos


कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात गांधी आश्रम के पास 28 वर्षीय पवन, पिता हरि सिंह ठाकुर पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना नोहटा थाना क्षेत्र के बड़याऊ गांव में हुई। यहां गुटखा को लेकर हुए विवाद के दौरान सोनू, पिता मियांदिन खान पर कई व्यक्तियों ने चाकू से हमला किया। उसे गंभीर चोटों के साथ दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर जावेद खान ने बताया कि धारदार हथियार के चलते चोट गंभीर है।

ये भी पढ़ें: Rewa News: कार से 1320 शीशियां नशीली कफ सिरप बरामद, प्रयागराज से सप्लाई करने आ रहे थे आरोपी; पुलिस ने दबोचा

तीसरी घटना में कोतवाली थाना इलाके में हुई। जहां मल्लपुरा निवासी विशाल, पिता नन्हेलाल अहिरवार पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया।

इसके अलावा बटियागढ़ थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में पटाखा फोड़ते समय 28 वर्षीय सुनील, पिता भूरा अहिरवार घायल हो गया। उसके हाथ और सीने में चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया, जिसके बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया।
 

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

जिला अस्पताल में इलाजरत घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed