सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Video of MLA Siddharth Kushwaha in the foot washing case goes viral

Damoh News: पैर धुलाई मामले में विधायक का वीडियो वायरल, पीड़ित युवक के चाचा से कहा- अगली बार गंदगी खा लेना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह के सतरिया गांव में पैर धुलवाकर पानी पिलाने कांड के दौरान सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा का पीड़ित के चाचा से अभद्र भाषा वाला वीडियो वायरल हुआ। विवाद बढ़ने पर विधायक ने सफाई दी कि उन्होंने गलत शब्द नहीं बोले। meanwhile, मामले में पांच आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई हो चुकी है। 

Video of MLA Siddharth Kushwaha in the foot washing case goes viral
चाचा के कान में बोलते विधायक कुशवाहा
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

दमोह जिले के पटेरा थाना के सतरिया गांव में पैर धुलवाकर पानी पिलाने से जुड़े मामले में सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा के अभद्र भाषा के वायरल वीडियो ने बवाल खड़ा कर दिया है। इसमें वो पीड़ित युवक परसोत्तम कुशवाहा के चाचा से गंदगी खाने की बात कह रहे हैं। गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके बाद विधायक ने कहा उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया।

Trending Videos


पीड़ित से मिलने पहुंचे थे विधायक
मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कांग्रेस की तीन सदस्य टीम पीड़ित परिवार से मिलने सतरिया गांव पहुंची थी। इसमें विधायक फूलसिंह बरैया, जबलपुर से पूर्व विधायक विनय सक्सेना और सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा शामिल थे। तीनों जनप्रतिनिधि गांव में परिवार के साथ बैठे हुए थे। जहां बड़ी संख्या में लोग भी शामिल थे। मामले को लेकर चर्चा चल रही थी और परिवार के लोगों से पूछा जा रहा था कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं है। कोई उन्हें डरा या धमका तो नहीं रहा। इसी बीच पुरुषोत्तम कुशवाहा के चाचा लखन पटेल ने कहा कि भतीजे का फोन मेरे पास ही रहता है हमें ना तो किसी ने कोई धमकी दी है ना कोई अलग से डरा रहा है। चाचा ने कहा कि इस घटनाक्रम में किसी की गलती नहीं है। इसी बात पर आसपास मौजूद कुछ लोग युवक के चाचा को दोष देने लगे। तभी विधायक कुशवाहा खड़े हुए और चाचा पास में आकर कहा कि अगली बार गंदगी खा लेना। इतना ही नहीं विधायक ने दोबारा चाचा के कान के पास आकर फिर से वही शब्द दोहराए और फिर धक्का भी दिया। विधायक के गंदे शब्दों को बोलने के बाद भी चाचा लखन ने बड़ी ही शालीनता से सहमति जताते हुए अपना सिर हिला दिया। उसी दौरान किसी ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पटवारी पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, बोले- विपक्ष राजनीति न करे तो क्या मछली मारे? शिवराज को घेरा

पीड़ित पुरुषोत्तम कुशवाहा के चाचा लखन पटेल से विधायक द्वारा कहे गए शब्दों पर प्रतिक्रिया मांगी, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया उन्होंने केवल इतना कहा उन्हें ना तो कोई धमका रहा है, ना डरा रहा है हम बेवजह किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते। वहीं अपशब्दों से जुड़े इस मामले में जब हमने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा से बात की, तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम किसने क्या वीडियो बनाकर वायरल किया है। मैंने तो आते समय युवक के चाचा के कान में ये कहा था कि तुम डरो नहीं, हम सब तुम्हारे साथ हैं।

पांच आरोपी गिरफ्तार
बता दें पैर धुलाकर गंदे पानी को पिलाने वाला मामला पूरे प्रदेश में चर्चा में है। जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर पांच आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई भी की गई है। वहीं ब्राह्मण समाज ने भी एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन देकर उचित जांचकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed