सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Datia Collector and SP spent the night on a cot in Bikar village, held a public meeting and listened to

Datia News: कलेक्टर और एसपी ने बीकर गांव में खाट पर बिताई रात, जन-चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बीकर गांव में प्रशासन का एक अलग ही मानवीय और संवेदनशील चेहरा देखने को मिला, जब कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा खुद ग्रामीणों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों से सीधे संवाद किया

Datia Collector and SP spent the night on a cot in Bikar village, held a public meeting and listened to
गांव में खुले आसामान के नीचे सोए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दतिया जिले के बीकर गांव में प्रशासन का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला, जब कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और एसपी सूरज कुमार वर्मा स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों से सीधे संवाद किया और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

Trending Videos

इस दौरान अधिकारियों ने पानी, बिजली, सड़क, राशन और आवास जैसी आवश्यक सेवाओं को लेकर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं। खास बात यह रही कि अधिकारियों ने न सिर्फ शिकायतें सुनीं, बल्कि कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी सुनिश्चित किया। यह पहल किसी आदर्श प्रशासनिक कार्यशैली का जीवंत उदाहरण साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान कलेक्टर और एसपी ने गांव के बच्चों से भी आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। वहीं एसपी ने अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।


पढ़ें: आलीराजपुर धमकी प्रकरण: सीईओ को धमकी देने वाले भाई से मंत्री नागरसिंह ने झाड़ा पल्ला, बोले- मेरी बातचीत बंद है

ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहली बार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि अधिकारी वास्तव में उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए गांव तक पहुंचे हैं। अधिकारियों का सरल और जमीन से जुड़ा व्यवहार लोगों के दिल को छू गया।

बीकर गांव में हुआ यह संवाद प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया है। इस तरह के प्रयास न केवल समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक होते हैं, बल्कि जनता के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed