सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   Fire rages in Datia from the fields of Jigna to the houses of Bharoli causing losses worth lakhs two incidents

दतिया में आग का डबल अटैक: खेत से घर तक मची तबाही, फसल, मकान और सामान सब हुआ स्वाहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया में रविवार को दो आगजनी की घटनाओं में जिगना के खेतों में लगी आग से फसल, भूसा और मकान जले, जबकि भरोली में शॉर्ट सर्किट से घर राख हुआ, दोनों मामलों में लाखों का नुकसान हुआ।

Fire rages in Datia from the fields of Jigna to the houses of Bharoli causing losses worth lakhs two incidents
आग ने मचाया तांडव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

रविवार का दिन दतिया जिले के लिए आग के दोहरे कहर के रूप में सामने आया। एक ओर जिगना गांव के खेतों में दोपहर के समय लगी भीषण आग ने फसलों की नरवाई, भूसे के कूप और एक कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, वहीं दूसरी ओर भांडेर थाना क्षेत्र के भरोली गांव में तड़के शॉर्ट सर्किट से एक घर जलकर राख हो गया। दोनों घटनाओं में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और प्रशासन से मदद की मांग की गई है।

पहली घटना जानें
पहली घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिगना गांव में हुई। खेतों में अचानक उठी चिंगारी तेज धूप और हवा के कारण देखते ही देखते विकराल आग में बदल गई। आग की लपटों ने लगभग 10 से 12 बीघा खेत में फैली नरवाई को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि खेत में खड़ी एक गाड़ी और पास में रखे भूसे के कूप भी जलकर खाक हो गए। इसके बाद आग खेत से सटे एक कच्चे मकान तक पहुंच गई, जहां छप्पर, लकड़ियां और अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। काले धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: दमोह में भतीजे ने चाचा की हत्या की, पुराने विवाद में सोते समय दिया वारदात को अंजाम; आरोपी गिरफ्तार    

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी पंप, बाल्टी और ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक खेत, भूसा, गाड़ी और मकान का बड़ा हिस्सा राख में बदल चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और नरवाई जलाने की प्रवृत्ति भी हादसों को बढ़ावा दे रही है।

दूसरी घटना जानें
दूसरी घटना भांडेर थाना क्षेत्र के भरोली गांव में रविवार सुबह करीब 4 बजे हुई। रतनलाल दोहरे के घर में अचानक आग लग गई, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे में रखा पलंग, कूलर, फ्रिज, अलमारी, कपड़े, सरसों से भरी बोरी और छप्पर जलकर राख हो गए। धुएं और लपटों से घबराकर परिवार के सदस्य किसी तरह बाहर निकले। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते प्रयास नहीं होते तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी।

जिगना की घटना में खेत, भूसा, वाहन और मकान मिलाकर लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं भरोली गांव में पीड़ित परिवार के अनुसार करीब 50 से 60 हजार रुपये का घरेलू सामान जल गया। दोनों गांवों के प्रभावित लोगों ने प्रशासन से सर्वे कराकर आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed