सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Datia News ›   From love to hate: Woman who came from 1000 km away murdered in Datia, married lover arrested

प्यार से नफरत तक का सफर: 1000 किमी दूर से आई महिला की दतिया में हत्या, शादीशुदा प्रेमी ने इसलिए घोंट दिया गला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: दतिया ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

दतिया के पंडोखर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने 48 घंटे में सुलझा ली। जांच में पता चला कि सूरत से प्रेमी से मिलने आई अंजली की उसके शादीशुदा प्रेमी बंटी दोहरे ने विवाद के बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। 

From love to hate: Woman who came from 1000 km away murdered in Datia, married lover arrested
दतिया में प्रेमी ने ही मारा था महिला को - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंडोखर थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में उस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली, जिसमें एक अज्ञात महिला का शव नदी के पास मिला था। जांच में सामने आया कि महिला सूरत से करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर अपने प्रेमी से मिलने दतिया पहुंची थी, लेकिन रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट उसकी जान ले बैठी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी बंटी दोहरे को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस के मुताबिक आरोपी बंटी दोहरे मूल रूप से इंदरगढ़ के मेघाना पाली गांव का रहने वाला है और गुजरात के सूरत में एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात जौनपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजली से हुई। अंजली अपने पति से अलग रह रही थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां प्यार में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटी पहले से शादीशुदा था, यह बात कुछ समय बाद अंजली को पता चली। इसके बावजूद वह बंटी पर लगातार शादी का दबाव बनाने लगी। जब बंटी ने दूरी बनानी शुरू की तो रिश्ते में खटास आ गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अंजली ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बंटी की पत्नी को आपत्तिजनक संदेश और धमकियां भेजनी शुरू कर दी थीं। इस मामले में भांडेर थाने में पहले से शिकायत दर्ज थी।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें- पन्ना कुआं हादसे पर बवाल: पांच मजदूरों की मौत के बाद भड़के परिजन, इन दो मांगों को लेकर चक्काजाम; अब आगे क्या?

23 मई 2026 को अंजली सूरत से सीधे दतिया पहुंची और बंटी से मिली। बंटी उसे बातचीत के बहाने नदी के पुराने पुल के पास ले गया। वहां उसने अंजली का मोबाइल चेक किया। मोबाइल में पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो और फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच तीखा विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बंटी ने गुस्से में अंजली की चुन्नी से ही उसका गला घोंट दिया। जब अंजली बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। अगले दिन पुलिस को नदी किनारे अज्ञात महिला का शव मिला। शिनाख्त न होने पर मामला पेचीदा लग रहा था।

पंडोखर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले शव की पहचान कराई। मोबाइल लोकेशन, सूरत-दतिया यात्रा और पुरानी शिकायतों को जोड़ते हुए पुलिस बंटी तक पहुंची। सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि अंजली की हरकतों से परेशान होकर बंटी की पत्नी ने भांडेर थाने में शिकायत दी थी। फर्जी आईडी से लगातार मैसेज और धमकियां मिल रही थीं। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही थी। अंजली के दतिया आने की जानकारी मिलते ही शक की सुई बंटी पर घूम गई।

एक साथ कई राज्यों से जुड़े इस मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि केस में तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं ताकि चार्जशीट मजबूत बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed