सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   A notorious thief arrested under Operation Trinetram, had committed 65 thefts in three states.

ऑपरेशन त्रिनेत्रम: 65 चोरियों का मास्टरमाइंड देवास पुलिस के शिकंजे में, तीन राज्यों में था वांछित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत देवास पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीते दिनों सतगुरु होंडा के संचालक राजेंद्र मौर्य के शोरूम में हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी

A notorious thief arrested under Operation Trinetram, had committed 65 thefts in three states.
तीन राज्यों में 65 चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाल ही में सतगुरु होंडा शोरूम के संचालक राजेंद्र मौर्य के यहां हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी।

Trending Videos

पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देश पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान करीब 400 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान सचिन गौहर (पिता प्रेम सिंह गौहर) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में करीब 65 से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है और तीनों राज्यों की पुलिस को उसकी तलाश थी।


पढ़ें: अप्रैल में ही सूखने लगे शहर के जलस्रोत, 100 से ज्यादा कॉलोनियों में बोरिंग फेल; हाहाकार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 58,150 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जब्त की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी को पकड़ने में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी प्रति कटारे, सहायक उप निरीक्षक कमल सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अभिषेक पांडे, संदीप यादव और दीपेन शर्मा की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed