सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   sonkatch eicher overturned at dangerous 90 degree turn three workers killed in dewas

Dewas: खतरनाक मोड़ पर पलटी आयशर, प्याज की बोरियों में दबकर तीन मजदूरों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र में बैराखेड़ी के खतरनाक 90 डिग्री मोड़ पर एक आयशर वाहन पलट गया। हादसे में पांच मजदूर प्याज की बोरियों के नीचे दब गए, जिनमें से तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल इंदौर रेफर किए गए हैं।

sonkatch eicher overturned at dangerous 90 degree turn three workers killed in dewas
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देवास। सोनकच्छ क्षेत्र के चौबारा-धीरा रोड स्थित ग्राम बैराखेड़ी के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बैराखेड़ी के खतरनाक 90 डिग्री अंधे मोड़ पर एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार पांच मजदूर प्याज की भारी बोरियों के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


जानकारी के अनुसार आयशर वाहन क्रमांक MP 09 GG 3681 बैराखेड़ी फाटे की ओर से आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन तेज रफ्तार में था। जैसे ही गाड़ी बैराखेड़ी के पास बने 90 डिग्री के अंधे मोड़ पर पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन से कूदकर मौके से फरार हो गया, जबकि मजदूर प्याज की बोरियों के नीचे दबे तड़पते रहे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची। इसके साथ ही ग्राम बैराखेड़ी के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


ग्रामीणों ने रातभर चलाया रेस्क्यू

ग्रामीणों ने अपनी जान की परवाह किए बिना प्याज की भारी बोरियों को हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की। अंधेरी रात और भयावह हालात के बीच ग्रामीण देर रात तक लगातार रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। सूचना मिलने पर पीपलरावा थाना प्रभारी सुबोध गौतम और बालोन चौकी प्रभारी कपिल नरवरे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पुलिस टीम और ग्रामीणों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया।

अस्पताल में तीन मजदूरों की मौत

सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल सोनकच्छ पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर ग्राम बालोन के निवासी हैं।

खतरनाक मोड़ पर पहले भी हो चुके हैं हादसे

ग्रामीणों ने बताया कि बैराखेड़ी गांव के पास बना यह 90 डिग्री का अंधा मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। इससे पहले भी यहां कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक यहां कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। न तो पर्याप्त चेतावनी संकेतक लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा रेलिंग या स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- भोजशाला पर एएसआई का बड़ा फैसला: नया आदेश जारी, अब बिना किसी रोक-टोक के होगी 365 दिन पूजा; मस्जिद का नाम हटा

ग्रामीणों में नाराजगी, सुरक्षा इंतजाम की मांग

लगातार हो रहे हादसों को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को लंबे समय से नजरअंदाज कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से तुरंत बड़े चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और मजबूत सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed