सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Female foeticide case: A Health Department investigation team arrived at Vinayak Hospital

देवास में फिर बेटी की कोख पर वार?: वायरल वीडियो के बाद निजी अस्पताल पहुंची टीम, डॉक्टरों पर आरोप; जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास में कन्या भ्रूण हत्या के आरोपों से हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी हॉस्पिटल में जांच शुरू की। अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताया है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Female foeticide case: A Health Department investigation team arrived at Vinayak Hospital
अस्पताल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

शहर में एक बार फिर कन्या भ्रूण हत्या से जुड़े मामले के सामने आने से हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सोमवार को विभागीय टीम ने विनायक हॉस्पिटल पहुंचकर जांच शुरू की।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में संबंधित डॉक्टर से विस्तृत चर्चा की और वीडियो में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और हर बिंदु पर पड़ताल जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा मिश्रा ने बताया कि हाल के दिनों में इस तरह के लगातार वीडियो सामने आना चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित डॉक्टर या संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

गौरतलब है कि इससे पहले भी शहर में इसी तरह का मामला सामने आया था, जब श्रीराम नर्सिंग होम की संचालिका चारु तिवारी का वीडियो वायरल हुआ था। उस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर नर्सिंग होम को सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया था। साथ ही, डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली थाने में गर्भाधान एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PCPNDT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताया गया है कि इसके बाद से डॉक्टर फरार है। हाल ही में न्यायालय में उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पढ़ें:  अब एमपी में फूटा श्रमिकों का गुस्सा, महू-नीमच हाईवे कर दिया जाम; वेतन बढ़ाने की मांग पर अड़े

कन्या भ्रूण हत्या घृणित अपराध
इस मामले में विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या एक अत्यंत घृणित अपराध है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं पूरे समाज के लिए शर्मनाक हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी चर्चा की है और आश्वासन दिया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विनायक अस्पताल में जांच जारी
मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। सीएमएचओ सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि यह इस तरह का दूसरा मामला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर टीम को जांच के लिए भेजा गया है। अस्पताल के दस्तावेजों और स्टाफ की जानकारी की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, विशेषकर कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed