सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Two accused arrested for duping a minor of lakhs of rupees by trapping him in a love trap on Instagram

Dewas News: इंस्टाग्राम के जरिए बिछाया प्रेमजाल, फिर नाबालिग से लाखों की ठगी; दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
सार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक ने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और उसके दादा-दादी के खातों से 8-10 लाख रुपये तथा सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। ऑनलाइन गेमिंग के लिए रकम खर्च करने वाले आरोपी और उसकी सहयोगी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

Two accused arrested for duping a minor of lakhs of rupees by trapping him in a love trap on Instagram
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक परिवार के लिए भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने वाले युवक ने उससे करीब 8 से 10 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए। मामले का खुलासा होने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।



पुलिस के अनुसार 3 जून 2026 को मिश्रीलाल नगर एक्सटेंशन निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बैंक खाते से बड़ी राशि ट्रांसफर हो गई है। जांच के दौरान पता चला कि खाते में केवल 19 रुपये शेष बचे हैं, जबकि लाखों रुपये आशीष डामोर नामक युवक के खाते में भेजे जा चुके थे। यह राशि दादा-दादी की पेंशन और घरेलू खर्च के लिए जमा की गई थी। पूछताछ में नाबालिग बालिका ने बताया कि उसकी पहचान दिसंबर 2024 में इंस्टाग्राम पर आशीष डामोर से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। आरोपी ने शादी का वादा कर बालिका का विश्वास जीत लिया और रुपये दोगुना कर लौटाने का लालच देकर उसके दादा-दादी के बैंक खातों से करीब 8 से 10 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। जांच में यह भी सामने आया कि प्रेम संबंधों में विश्वास के कारण बालिका घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण भी आरोपी को देती रही। आरोपी ने भावनात्मक रूप से उसका फायदा उठाते हुए जेवर अपने कब्जे में कर लिए। रकम और आभूषण हासिल करने के बाद उसने बालिका से संपर्क समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात
विज्ञापन


आरोपी युवक ऑनलाइन गेम का आदी था
पुलिस विवेचना में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग का आदी था। ठगी से प्राप्त राशि का बड़ा हिस्सा उसने ऑनलाइन गेम खेलने में गंवा दिया था। आर्थिक नुकसान होने के बाद उसने बालिका से और अधिक रुपये तथा आभूषण हासिल किए। महिला की शिकायत पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आशीष उर्फ जैकब डामोर (24) निवासी उज्जैन, हाल मुकाम देवास को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगी से प्राप्त संपत्ति का कुछ हिस्सा उसने अपनी बहन को भी दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर अनजान लोगों पर विश्वास न करने, बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की है। 

इंस्टाग्राम पर दोस्ती  कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed