सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Gang that attacked people with beer bottles and robbed bikes busted, six accused arrested

Dewas: बियर की बोतल से हमला कर बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो नाबालिग समेत छह गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Tue, 09 Jun 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बियर की बोतल से हमला कर मोटरसाइकिल लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। दो नाबालिग समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने लूटी गई बाइक के पार्ट्स, एक चोरी की मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया।

Gang that attacked people with beer bottles and robbed bikes busted, six accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने बियर की कांच की बोतल से हमला कर मोटरसाइकिल लूटने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स, चोरी की एक अन्य बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।



बियर की बोतल से किया जानलेवा हमला
औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मांगलिया निवासी अनिल प्रजापति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 फरवरी 2026 की रात वह उज्जैन बायपास रोड ब्रिज के पास क्षिप्रा स्थित यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। दो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली, जबकि दूसरे ने बियर की कांच की बोतल से उसके सिर और पैर पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बाइक की चाबी छीन ली, उसे नाली की ओर धक्का दिया और मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल और थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।
विज्ञापन


पढ़ें:  किस भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी मीनाक्षी के नामांकन पर आपत्ति? संगठन व CM के हैं करीबी

जांच के दौरान पुलिस ने आकाश पटेल उर्फ अप्पू खोटा और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लूटी गई मोटरसाइकिल उन्होंने शहजाद कुरैशी को बेच दी थी। इसके बाद पुलिस ने शहजाद कुरैशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पहचान छिपाने के लिए बाइक के पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ कारोबारियों विनोद योगी और सद्दाम गौरी को बेच दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया और मोटरसाइकिल के विभिन्न पार्ट्स बरामद कर लिए।

इंदौर में भी की थी बाइक चोरी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया। पुलिस ने वह बाइक भी बरामद कर ली है। इसके अलावा आरोपियों ने नागदा पहाड़ी क्षेत्र में कई बार केबल चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी कबूल किया है। पुलिस अन्य मामलों में पूछताछ कर चोरी गए सामान की बरामदगी में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed