सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Heavy storm and rain caused a portion of the roof of the Badi Mata Temple to collapse a major accident averted

Dewas News: देवास की माता टेकरी पर बड़ा हादसा टला, आंधी-बारिश में मंदिर की छत का हिस्सा गिरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Sat, 06 Jun 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
सार

देवास शहर में आई तेज आंधी बारिश  के दौरान माता टेकरी स्थित बड़ी माता मंदिर की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था। 

Heavy storm and rain caused a portion of the roof of the Badi Mata Temple to collapse a major accident averted
मंदिर के छत की दीवार का कुछ हिस्सा गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश के दौरान माता टेकरी स्थित बड़ी माता मंदिर की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान माता टेकरी पर स्थित बड़ी माता मंदिर के सामने बनी छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। छत का मलबा मंदिर परिसर के सामने वाले हिस्से में आ गिरा, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

माता टेकरी देवस्थान प्रबंध समिति के प्रभारी कपिल गुर्जर ने बताया कि तेज आंधी के कारण मंदिर के सामने स्थित छत का हिस्सा गिर गया। सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर छत गिरी, वहां उस समय कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
Trending Videos


पढ़ें:  ‘तीसरी सीट आएगी नहीं तो कहां जाएगी’, इंदौर में मजाकिया अंदाज में बोले सीएम मोहन यादव

मंदिर के पुजारी ने भी बताया कि हादसे के समय परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही नहीं थी। यदि उस समय वहां भक्त मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बनी यह छत करीब 20 वर्ष पुरानी थी। वहीं टेकरी परिसर के अन्य हिस्सों में भी तेज आंधी के कारण कुछ पतरे उड़ गए हैं, जिनका निरीक्षण किया जा रहा है।

घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए टूटकर गिरे मलबे को कर्मचारियों की मदद से हटवा दिया। सुरक्षा के लिए बैरिकेड्स और अवरोधक भी लगाए गए। अधिकारियों का कहना है कि बारिश और खराब मौसम के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या कम थी, जिससे किसी बड़े हादसे की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed