सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News: Three-year-old boy attacked by dog, plastic surgery done with 40 stitches

Dhar News: तीन साल के मासूम पर कुत्ते का हमला, 40 टांके और प्लास्टिक सर्जरी कर नाक के हिस्से का फिर बनाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के बांग्ला गांव में आवारा कुत्ते ने आंगन में खेल रही तीन वर्षीय हितांशी पर हमला कर उसके चेहरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची को पहले धार और फिर इंदौर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जटिल रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कर नाक और चेहरे का सफल पुनर्निर्माण किया।

Dhar News: Three-year-old boy attacked by dog, plastic surgery done with 40 stitches
धार में आवारा कुत्ते ने किया बच्चे पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के नालछा तहसील के ग्राम बांग्ला में आवारा कुत्तों का खूंखार रूप सामने आया है। यहां घर के आंगन में खेल रही तीन वर्षीय मासूम बच्ची पर आवारा कुत्ते ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के चेहरे को बुरी तरह से नोंच डाला, जिससे उसकी नाक और कान के पास का मांस तक निकल गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले धार और फिर बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने उसकी जटिल सर्जरी की है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बांग्ला निवासी आनंद जाट की तीन वर्षीय बेटी हितांशी रविवार को अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता वहां घुस आया और मासूम पर हमला कर दिया। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते, कुत्ते ने बच्ची के चेहरे पर कई जगह गहरे घाव कर दिए। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजनों ने बमुश्किल उसे कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। लहूलुहान हालत में परिजन बच्ची को तुरंत धार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉ. मयंक महाजन ने बताया कि बच्ची के चेहरे पर बेहद गहरे जख्म थे। डॉक्टरों की टीम ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत कर प्राथमिक उपचार किया और घावों को सुरक्षित करने के लिए करीब 40 टांके लगाए। हालांकि, जख्मों की गंभीरता और चेहरे की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत इंदौर रेफर करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- किसान के घर हथियारों से लैस बदमाशों का धावा, परिजनों से मारपीट कर 95 हजार की लूट
विज्ञापन


रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
इंदौर के एक निजी अस्पताल में सोमवार सुबह डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने बच्ची का ऑपरेशन शुरू किया। सुबह 8 बजे से 10 बजे तक चली इस जटिल सर्जरी में डॉक्टरों ने पहले गहरे घावों को साफ किया। कुत्ते के काटने से बच्ची की नाक की नली और हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने बच्ची की नाक के हिस्से का पुनर्निर्माण किया और चेहरे को दोबारा व्यवस्थित किया। डॉक्टरों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्ची के चेहरे को पुराना सामान्य स्वरूप लौटाना था। राहत की बात यह है कि कई चरणों में चली यह जटिल सर्जरी पूरी तरह सफल रही। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने के कारण बच्ची की स्थिति अब खतरे से बाहर है और वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही है। इस सफल ऑपरेशन के बाद सहमे हुए परिवार ने डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed