सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dhar News ›   A major theft worth lakhs of rupees occurred at the home of former Minister

Dhar News: पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल के घर लाखों की चोरी, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर बदमाश फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: धार ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 01:26 PM IST
विज्ञापन
सार

धार जिले के बदनावर में पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के सूने कमरे में बुधवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। चोर परिवार के कमरों को बाहर से बंद कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

A major theft worth lakhs of rupees occurred at the home of former Minister
पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल के घर बड़ी चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

धार जिले के बदनावर नगर के जवाहर मार्ग स्थित कचहरी चौक के पास बुधवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने पूर्व राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश अग्रवाल के सूने कमरे को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले सीसीटीवी फुटेज खंगालना कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है।



घर के सदस्यों को घर में किया कैद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वारदात बुधवार सुबह करीब साढे 5 बजे की है। शातिर बदमाशों ने भाजपा नेता के मकान के पिछले हिस्से के बड़े दरवाजे से भीतर प्रवेश किया। इसके बाद वे सीधे दूसरी मंजिल पर स्थित एक कमरे में दाखिल हुए। उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने खाली कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती आभूषण व नकदी पार कर दी। बदमाशों ने चोरी करने से पहले परिवार के अन्य सदस्यों के कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे, ताकि कोई जागने पर भी बाहर न आ सके। वारदात को अंजाम देकर आरोपी आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जैन मंदिर चोरी कांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, 13.5 लाख का सामान बरामद; अब तक सात पकड़े गए
विज्ञापन
Trending Videos


सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार वारदात करने के बाद बदमाश नगदी और आभूषण लेकर जा रहे थे, इसी दौरान एक पांच के नोटों की गड्डी और सोने की अंगूठी सीढ़ियों पर ही गिर गई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है बदमाशों ने यहां बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

राजेश अग्रवाल के निवास पर वारदात करने से पहले बदमाशों ने सुबह करीब 5 बजे शीतला माता बस स्टैंड के पास पेटलावद रोड स्थित अनाज व्यवसायी अनिल चोपड़ा की दुकान को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। वहां बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश दुकान में दाखिल हो चुके थे, लेकिन आहट पाकर ऊपरी मंजिल पर सो रहे परिजन जाग गए। शोर मचने के डर से बदमाश वहां से भाग निकले। पुलिस को आशंका है कि वहां से नाकाम होने के बाद इन्हीं बदमाशों ने पूर्व राज्यमंत्री के घर पर चोरी की वारदात की है।

जांच में जुटी पुलिस की टीमें
एसडीओपी अरविंदसिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फिलहाल चोरी गई कुल संपत्ति का सटीक आकलन किया जा रहा है।

जल्द होगा खुलासा
घटनास्थल के आसपास और शहर के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही पुलिस टीम चोरों को गिरफ्त में ले लेगी। - अमित सिंह कुशवाह, टीआई बदनावर

मामले की जाँच में जुटी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed