सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Fruit seller broke down under the burden of debt He locked his wife and daughters in the room and hanged

कर्ज से टूटा फल विक्रेता: पत्नी-बेटियों को कमरे में बंद कर खुद दी जान, पुलिस ने दरवाजा तोड़ बचाया परिवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: छतरपुर ब्यूरो Updated Mon, 30 Mar 2026 08:43 AM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर के बड़ामलहरा में कर्ज से परेशान फल विक्रेता ने पत्नी और तीन बेटियों को कमरे में बंद कर खुद फांसी लगा ली। डायल 112 पुलिस ने दरवाजा तोड़कर परिवार को बचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Fruit seller broke down under the burden of debt He locked his wife and daughters in the room and hanged
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 में रविवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। कर्ज से परेशान एक फल विक्रेता ने आत्महत्या कर ली। मृतक संतोष उपाध्याय (45) ने पहले अपनी पत्नी और तीन मासूम बेटियों को कमरे में बंद किया और फिर खुद दूसरे कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

Trending Videos

घटना सुबह करीब 6:30 बजे बताई जा रही है। संतोष की पत्नी रानी उपाध्याय ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी कि उनके पति ने उन्हें और बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

डायल 112 में तैनात आरक्षक रामअवतार मीणा और पायलट रामगोपाल विश्वकर्मा ने मौके पर पहुंचकर बंद कमरे का ताला तोड़ा और महिला समेत तीनों बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस टीम ने पास के दूसरे कमरे में जाकर देखा तो संतोष उपाध्याय फांसी के फंदे पर लटके मिले।


पढ़ें: दादाजी इंस्टीट्यूट के छात्रों से वसूली, 75 लाख की फीस का हुआ गबन; तीन पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संतोष उपाध्याय लंबे समय से कर्ज के बोझ से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संतोष मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे, लेकिन आर्थिक तंगी ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

परिजन बोले:
वह काफी समय से कर्ज को लेकर परेशान थे, लेकिन इतना बड़ा कदम उठा लेंगे, यह कभी नहीं सोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed