पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   a man swindled a young woman from Indore out of lakhs of rupees under the pretext of marriage

Indore: शादी का झांसा देकर युवती से 26 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार; खुद को बताया था मर्चेंट नेवी का अधिकारी

Tue, 30 Jun 2026 04:27 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 04:27 PM IST
सार

इंदौर की एक युवती से शादी का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी जितेंद्र को क्राइम ब्रांच ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। आरोपी ने खुद को मर्चेंट नेवी अधिकारी बताकर ब्लड कैंसर के इलाज के नाम पर रुपये ऐंठे थे।

विज्ञापन
a man swindled a young woman from Indore out of lakhs of rupees under the pretext of marriage
ठगी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने शादी का झांसा देकर 26 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले इंदौर निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पहचान एक वेबसाइट के माध्यम से नोएडा निवासी जितेंद्र से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को मर्चेंट नेवी में अधिकारी बताया और शादी का भरोसा दिलाया। इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार बातचीत होने लगी। दोनों की मुलाकातें भी हुईं।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने युवती से कहा कि वह ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है और इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है। शादी के भरोसे में आई युवती ने आरोपी के खाते में करीब 26 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय तक आरोपी सामान्य रूप से बातचीत करता रहा, लेकिन बाद में उसने युवती के फोन उठाना बंद कर दिया और उससे पूरी तरह संपर्क तोड़ लिया। इसी बीच युवती को अपने परिचितों से जानकारी मिली कि आरोपी भारत छोड़कर रूस जाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


पढ़ें: हार्ट अटैक से सड़क पर गिरी शिक्षिका, दो युवकों ने सीपीआर देकर बचाई जान; मिला नया जीवनदान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती ने पूरे मामले की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद है। पहले से जारी अलर्ट के चलते इमिग्रेशन अधिकारियों ने उसे रोक लिया और इसकी सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को दी।

सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी के खिलाफ इसी तरह की ठगी के अन्य मामले भी सामने आ सकते हैं और जल्द ही अन्य पीड़ित भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed