पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Over the past decade, various strongmen were awarded contracts to clear Indore's prime land.

Indore News: दस साल में अलग-अलग दबंगों को मिला इंदौर की बेशकीमती जमीन खाली कराने का ठेका

Tue, 30 Jun 2026 09:03 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 30 Jun 2026 09:03 AM IST
सार

इंदौर में पूर्वी बायपास स्थित करीब 500 करोड़ रुपये की विवादित जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जमीन खाली कराने के दौरान हुए संघर्ष में दो पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ, जिसमें वे घायल हो गए।

विज्ञापन
Indore News: Over the past decade, various strongmen were awarded contracts to clear Indore's prime land.
पांच सौ करोड़ रुपये की विवादित जमीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्वी बायपास से लगी यह जमीन कई वर्षों से विवादों में बनी हुई है। यह जमीन डायमंड गृह निर्माण संस्था की बताई जा रही है। दस्तावेजों में जमीन के कुछ हिस्से बेचे जा चुके हैं, लेकिन मौके पर अब भी 42 से ज्यादा निर्माण मौजूद हैं। इन्हें हटाने के लिए समय-समय पर अलग-अलग दबंगों और गुंडों को ठेका दिया जाता रहा है।

विज्ञापन


पहले बब्बू-छब्बू को मिला था जमीन खाली कराने का जिम्मा

सबसे पहले जमीन खाली कराने का ठेका बब्बू-छब्बू को दिया गया था। उस समय भी विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद जमीन खाली कराने की जिम्मेदारी अलग-अलग दबंगों को दी जाती रही। जानकारी के मुताबिक, जमीन खरीदने वाली कंपनी ने एक भूमाफिया के साथ भी जमीन खाली कराने के लिए अनुबंध किया था। चर्चा यह भी है कि एक प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़े कुछ लोगों ने भी इस जमीन को खाली कराने की जिम्मेदारी ली थी।
विज्ञापन


21 जून को विवाद के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला

21 जून को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद गुंडों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हमले के बावजूद कनाड़िया थाना पुलिस ने मामला दबाए रखा। घायल पुलिसकर्मियों का न तो मेडिकल कराया गया और न ही आरोपियों के खिलाफ तत्काल कोई मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-रेलवे स्टेशन पर ही रोके गए वेटिंग शिक्षक, पुलिस ने लिया हिरासत में,पद वृद्धि और नियुक्ति की मांग



थाना प्रभारी पर बैठी जांच

मामले में हुई देरी को लेकर कनाड़िया थाना प्रभारी के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आने के बाद पुलिस ने आखिरकार मामला दर्ज किया। पुलिस ने इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे विवाद के बाद कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

निजी अस्पताल में कराया गया इलाज

हमले में घायल दोनों पुलिसकर्मियों का इलाज निजी अस्पतालों में कराया गया। इनमें से एक पुलिसकर्मी के सिर में 15 से ज्यादा टांके आए, जबकि दूसरा पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। आरोपियों पर कड़ी धाराएं लगाने के बजाय पुलिस ने केवल शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया, जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed