सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   guna crime rise armed gang attacks colony cctv footage police delay

MP News: गुना में खौफ की रात; हथियारबंद बदमाशों का कॉलोनी पर हमला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 04 Jun 2025 03:44 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना शहर में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। 4 जून की रात करीब 1:30 बजे बजरंगगढ़ बाईपास रोड की साईं रेजिडेंसी, ग्रीन पार्क कॉलोनी में लगभग 9 हथियारबंद बदमाश घुस आए। वे कॉलोनी की दीवार तोड़कर अंदर दाखिल हुए।

guna crime rise armed gang attacks colony cctv footage police delay
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 4 जून की रात करीब 1:30 बजे, बजरंगगढ़ बाईपास रोड स्थित साईं रेजिडेंसी, ग्रीन पार्क कॉलोनी में करीब 9 हथियारबंद बदमाश घुस आए। उन्होंने कॉलोनी की बाउंड्रीवाल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बदमाशों ने पहले प्रदीप पांडेय और सिद्धांत अग्रवाल के मकानों में झांकने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने सुनील शर्मा के घर का दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश की। शोर होने पर सुनील शर्मा जाग गए और चिल्लाने लगे, जिससे बदमाश डरकर भाग निकले।
Trending Videos


पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

घटना के तुरंत बाद कॉलोनीवासियों ने डायल 100 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इस लापरवाही से कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। शहर में लगातार हो रही चोरी और बदमाशी की घटनाओं से आम लोग दहशत में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- NEET की परीक्षा में नंबर कम आने से छात्र ने की आत्महत्या, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से मारी गोली

कॉलोनीवासियों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। बदमाशों की पूरी हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब इस फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed