{"_id":"674f1e16e80be23d0a06e2cc","slug":"criminals-robbed-the-house-of-a-retired-bank-cashier-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर में बदमाशों ने डाली डकैती, हथियार के बल पर बुजुर्ग महिला के उतरवाए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर में बदमाशों ने डाली डकैती, हथियार के बल पर बुजुर्ग महिला के उतरवाए जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Guna: मध्य प्रदेश के गुना में बैंक कैशियर के घर में बदमाशों ने हथियार के बल पर बुजुर्ग महिला के आभूषण लूट लिए। बताया जा रहा है कि पुलिस बदमाशों की लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
घटना की छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना में एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने रिटायर बैंक कैशियर के घर में घुसकर डकैती की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी सामने आई है कि मंगलवार तड़के 3 बजे 4 मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक दर्जन बदमाश सकतपुर रोड पर सेवानिवृत्त बैंक कैशियर पार सिंह कुशवाह के घर में घुस गए।
Trending Videos
दो बदमाशों ने घर के परिसर में सो रही पार सिंह की पत्नि मुन्नीबाई की कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और उनके गले से मंगलसूत्र, कानों की बाली, पैर की पायल उतरवाकर चुपचाप खड़े रहने की चेतावनी देते हुए कमरों में घुस गए। बदमाशों ने पूरे घर की जमकर तलाशी ली और अलमारी के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान एक बैग उनके हाथ लग गया, जिसमें कुछ रुपए और जेवर रखे हुए थे। बदमाश आभूषण और रुपयों से लेकर भरा बैग लेकर भाग रहे थे इसी दौरान छत पर सो रहे पार सिंह के बेटे लखन ने नीचे आकर उनका पीछा करने का प्रयास किया। तभी एक बदमाश ने पार सिंह के बेटे पर फायर कर दिया, जिसके छर्रे घर के ही परिसर में स्थित दुकान की शटर पर लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।
गनीमत यह रही कि बदमाशों द्वारा फायर करते ही लखन कुशवाह नीचे बैठ गए, अन्यथा गोली उसके सिर में लग सकती थी। वारदात से भयभीत परिवार ने तुरंत डायल-100 को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को कोतवाली आकर एफआईआर दर्ज कराने की सलाह देकर लौट गई।
बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के लिए संपर्क किया था, लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वारदात का शिकार हुए परिवार का दावा है कि बदमाशों की बातचीत से वे पारदी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले नजर आ रहे थे। बताया जा रहा है कि पुलिस बदमाशों की लोकेशन के आधार पर उन्हें ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

कमेंट
कमेंट X