सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Angered by having twin girls, the in-laws were pressurizing them to change the bride, one died in firing

Guna: जुड़वा लड़कियां होने से नाराज ससुराली दुल्हन बदलने को बना रहे थे दबाव, गोलियां चलीं तो गई की जान

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना में अजीब मामला सामने आया है। लड़कियां पैदा होने पर दुल्हन बदलने की मांग पर जमकर विवाद हो गया और फायरिंग में एक की मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है। 

Guna: Angered by having twin girls, the in-laws were pressurizing them to change the bride, one died in firing
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

गुना जिले के म्याना थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं बीच-बचाव करने आई युवती के कंधे पर गोली लगी है। जानकारी सामने आई है कि लड़की के ससुराल पक्ष की ओर से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। 
Trending Videos


बता दें कि म्याना क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव में वारदात सामने आई है। यहां रहने वाले भूरा बंजारा की लड़की यशोदा की शादी बमौरी थाना क्षेत्र के परांठ निवासी सोनू बंजारा के साथ हुई थी। यशोदा ने कुछ ही समय पहले जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया था। इसी के चलते ससुराल पक्ष नाराज था। वह चाहता था कि भूरा यशोदा को वापस ले ले और किसी दूसरी लड़की से उसका विवाह करा दे। ताकि दूसरी पत्नी से लड़का हो सके। वहीं लड़की पक्ष दहेज में दिए गए एक लाख रुपये वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनाव चल रहा था। इसी बीच गुरुवार को धन्ना, धनराज, परसा, रूपा, कोमल सहित आधा दर्जन लोग गांव में पहुंच गए। आरोपियों ने भूरा और उसके भाई गंगाराम पर फायरिंग कर दी, जिसमें भूरा की मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई भूरा की लड़की पिंकी घायल हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed