सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   A tractor ran over a wedding procession after it was denied side; the groom saved his life by jumping

Guna News: साइड नहीं मिलने पर बरातियों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान; आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

म्याना में बारात के दौरान साइड नहीं मिलने पर ट्रैक्टर चालक ने भीड़ पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद दूल्हे ने कूदकर अपनी जान बचाई।घटना से बारातियों में भगदड़ मच गई। 

A tractor ran over a wedding procession after it was denied side; the groom saved his life by jumping
साइड नहीं मिली तो बारात पर चढ़ाया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

खुशियों से सराबोर शादी का माहौल शनिवार रात उस वक्त मातम में बदलते-बचता रहा जब साइड नहीं मिलने की मामूली बात पर एक ट्रैक्टर चालक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। म्याना कस्बे के सदर बाजार में गाजे-बाजे के साथ निकल रही बारात पर उग्र चालक ने भारी-भरकम ट्रैक्टर दौड़ा दिया। बग्गी पर सवार दूल्हे ने छलांग लगाकर जान बचाई, वहीं बारातियों में भगदड़ मच गई।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे ग्राम चतराई से धाकड़ समाज की बारात म्याना पहुंची थी। दूल्हा भूपेंद्र धाकड़ बग्गी पर सवार था और दर्जनों बाराती ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए म्याना चौराहे की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान म्याना निवासी अंकित भदौरिया अपना अर्जुन महिंद्रा 605 4x4 ट्रैक्टर लेकर सदर बाजार पहुंचा। भीड़ के कारण ट्रैक्टर को रास्ता नहीं मिला। कुछ देर इंतजार के बाद अंकित का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अंकित ने पहले बारातियों से अभद्रता की और रास्ता खाली करने को लेकर मां-बहन की गालियां दीं। विवाद बढ़ने पर उसने आपा खो दिया और सीधे भीड़ की ओर ट्रैक्टर दौड़ा दिया। ट्रैक्टर को अपनी तरफ आता देख बग्गी पर बैठे दूल्हे भूपेंद्र धाकड़ ने सूझबूझ दिखाते हुए नीचे छलांग लगा दी। नरेश धाकड़, धर्मवीर धाकड़ समेत अन्य बारातियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।

पढ़ें: शिवपुरी कलेक्टर सामंतवादी सोच को बढ़ावा देने आए हैं?: सिंधिया को 'महाराज साहब' कहने पर भड़के कांग्रेसी; जानें

आरोप है कि जब लोगों ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश की तो अंकित भदौरिया उग्र हो गया। उसने चिल्लाते हुए कहा कि आज तो बच गए, आइंदा जान से खत्म कर दूंगा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। शादी की खुशियां पलभर में दहशत में बदल गईं। घटना के तुरंत बाद सैकड़ों की संख्या में धाकड़ समाज के लोग व बाराती म्याना थाने पहुंचे और हंगामा किया। फरियादी बलवीर सिंह धाकड़ निवासी ग्राम चतराई की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी अंकित भदौरिया को गिरफ्तार कर उसका ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैक्टर चालक की गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है।

थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 296 ए और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शादी समारोह में इस तरह की घटना से दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed