सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna Crime News Body of missing grocery businessman found in pieces

Guna Crime News: गायब हुए किराना व्यवसायी का शव टुकड़ों में मिला, मामा के लड़के ने ही की थी हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna Crime News: मध्यप्रदेश के गुना जिले में गायब हुए किराना व्यवसायी का शव मिला है। व्यवसायी का शव टुकड़ों में मिला है। पुलिस के मुताबिक, व्यवसायी की हत्या उसके मामा के लड़के ने ही की थी।

Guna Crime News Body of missing grocery businessman found in pieces
गुना पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत लापता हुए किराना व्यवसायी का शव टुकड़ों में मिला है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। किराना व्यवसायी को मारने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसके ही मामा का लड़का निकला है, जिसने कि रुपयों के लेन-देन को लेकर किराना व्यवसायी को अपने घर बुलाकर उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। उसके बाद उसने बैग में भरकर शव को ठिकाने लगाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


बता दें कि गुना शहर की सिटी कोतवाली अंतर्गत लापता हुए किराना व्यवसायी विवेक शर्मा के मामले में पुलिस ने उसके शव के टुकड़े बरामद किए हैं। यह किराना व्यवसायी विवेक शर्मा तीन दिन से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और पुलिस भटक रहे थे। उसके बाद पुलिस को जानकारी मिली थी कि किराना व्यवसायी का लेन-देन को लेकर अपने ही मामा के लड़के मोहित शर्मा से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने मोहित शर्मा को गिरफ्तार कर उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें खुलासा हुआ कि उसने विवेक शर्मा की हत्या कर दी है और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने विवेक शर्मा के शव के टुकड़ों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया है। वहीं, आरोपी मोहित शर्मा से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed