सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna News: This time petrol prices will cross Rs 400, Yadvendra's satire on BJP, also targets Jyotiraditya

Guna News: अबकी बार 400 पार होंगे पेट्रोल के दाम, यादवेंद्र का BJP पर सटायर, ज्योतिरादित्य को भी लिया घेरे में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

गुना-शिवपुरी सीट से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पत्रकारों से हुई चर्चा में अपने प्रतिद्वंद्वी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर निशाना साधा। अबकी बार 400 पार के नारे पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पेट्रोल के दामों की बात कर रही है, अबकी बार 400 पार।

Guna News: This time petrol prices will cross Rs 400, Yadvendra's satire on BJP, also targets Jyotiraditya
मध्यप्रदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर एक बार फिर जोरदार निशाना साधा है। भाजपा नेताओं द्वारा ज्योतिरादित्य के 6 लाख से ज्यादा वोटों से जीतने के दावे पर राव यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2019 में भी वे कहते थे कि 6 लाख वोटों से जीतेंगे लेकिन जब रिजल्ट आए तो सबको पता चल गया क्या हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी ने शिवपुरी के कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपना नाम निर्देशन पत्र भरा। नाम निर्देशन पत्र भरते समय उनके साथ कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह मौजूद थे। 

Trending Videos


पत्रकारों ने जब भाजपा के अबकी बार 400 पार जैसे नारे के बारे में सवाल किया तो राव यादवेंद्र सिंह यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा पेट्रोल के दामों को अबकी बार 400 पार जाने की बात कह रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का 400 पार से मतलब अबकी बार पेट्रोल के दाम 400 पार हो जाएंगे से है। उन्होंने कहा कि महंगाई को लेकर भाजपा को कोई चिंता नहीं है, आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए यादवेंद्र ने कहा कि वे कई सालों से इस क्षेत्र से सांसद रहे लेकिन अब तक यहां किसानों के लिए नहर नहीं है, सिंचाई की कोई अन्य सुविधा भी नहीं है। रोजगार देने के लिए उद्योग-धंधे नहीं हैं। कई वर्षों तक इनके परिवार के लोग सांसद रहे लेकिन इस क्षेत्र की जनता को क्या मिला। उन्होंने कहा कि वे इन्हीं सब मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ जनता का आशीर्वाद है और वे चुनाव जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed