सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Guna: Villagers caught the young man who was kidnapping the girl, tied the accused to a tree

Guna: बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस के आने तक आरोपी को पेड़ से बांधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

Guna: Villagers caught the young man who was kidnapping the girl, tied the accused to a tree
गुना में बच्ची के अपहरण के आरोप में युवक को ग्रामीणों ने पेड़ से बांध दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना में ग्रामीणों की सतर्कता के चलते बच्ची के साथ अनहोनी घटना होने से टल गई। बच्ची का अपहरण कर जंगल में ले जा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने बच्ची को उसके घर पहुंचा दिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 
Trending Videos


जानकारी के अनुसार अशोकनगर जिले के कदवाया निवासी गोवर्धन कुशवाह ने गुना के कोतवाली क्षेत्र में बूढ़े बालाजी से नाबालिग बच्ची का अपहरण किया था। युवक ने बच्ची को उसके पिता के पैसे दिलाने का झांसा दिया था, इसलिए बच्ची उसके साथ चली गई। वह बच्ची को लेकर म्याना थाना क्षेत्र के अगरा गांव स्थित जंगलों की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों को उस पर शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने युवक और बच्ची से पूछताछ की और अपराध की भनक लगने पर आरोपी को एक पेड़ से बांध दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए बच्ची के माता-पिता की जानकारी एकत्रित की गई। म्याना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीड़ित बालिका और आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed