{"_id":"66311bf728461171ea0e2832","slug":"madhya-pradesh-lok-sabha-election-satta-ka-sangram-will-be-held-in-guna-on-wednesday-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satta Ka Sangram: गुना में बुधवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satta Ka Sangram: गुना में बुधवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Satta Ka Sangram: अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम कल यानी बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना जिले में पहुंचेगा। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता सवालों के जवाब देंगे।
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। जो कल एक मई यानी बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र में पहुंचेगा। इसमें हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे।
Trending Videos
यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं। इसी के तहत सुबह चाय पर चर्चा की जाएगी। फिर दोपहर को मतदाताओं के मन की बात जानने की कोशिश की जाएगी। अंत में राजनीतिक दलों के नेताओं से सवाल-जवाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।
गुना लोकसभा सीट प्रत्याशी
गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। तीसरे दल के रूप में लोकसभा क्षेत्र में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की थोड़ी बहुत प्रभावी है। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी को चुनाव में तीन से पांच प्रतिशत वोट ही मिलता है। यदि मुकाबला कांटे का हो तो यह प्रभाव डाल सकती है।
पिछले दो चुनाव के परिणाम देखें तो जीतने वाले प्रत्याशी और नजदीकी प्रत्याशी के बीच हार-जीत का अंतर 10 प्रतिशत से अधिक ही रहा है। ऐसे में बसपा समीकरण नहीं बिगाड़ पाती है। हालांकि, इस बार कांटे की टक्कर है तो बसपा का वोट बैंक कुछ हद तक भाजपा-कांग्रेस के समीकरणों पर असर डाल सकता है।
गुना में बुधवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम
चाय पर चर्चा, सुबह आठ बजे
स्थान: हनुमान चौराहा
संपर्क: नीरज योगी- 8839263748
युवाओं से संवाद, दोपहर एक बजे
स्थान: सिंह टावर
संपर्क: नीरज योगी- 8839263748
राजनेताओं से चर्चा, शाम पांच बजे
स्थान: लक्ष्मी गंज
संपर्क: नीरज योगी- 8839263748
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

कमेंट
कमेंट X