MP Elections 2023: गुना में 'सत्ता का संग्राम', राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का विधानसभा क्षेत्रों का चुनावी माहौल जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ सोमवार को गुना पहुंचा। गुना में हो रहे 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम में चुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर नेताओं से बातचीत का सिलसिला चला।
विस्तार
बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव पर जाना क्या है जीत का समीकरण
मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा में कार्यकारिणी के सदस्य व बीजेपी नेता रमेश मालवीय ने कहा कि वे स्थानीय सांसद डॉ. केपी यादव के प्रतिनिधि हैं। अमर उजाला के सवाल बीजेपी ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव के बीच ऐसे कौन से समीकरण हैं, जिससे आपको जीत की उम्मीद है या उम्मीद है भी कि नहीं? रमेश मालवीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बच्चा-बच्चा और उसके साथ ही हर व्यक्ति खड़ा है। हमने प्रभु श्री राम का मंदिर बनाया, हमने धारा 370 हटाई, हमने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति दिलाकर सम्मान की जिंदगी दी। पार्टी की योजनाओं की पूछोगे तो 14 दिन तक बोलता रहूंगा, इतनी योजनाएं हैं हमारे पास।
उन्होंने कहा कि गरीबों को कोई पांच रुपये नहीं देता था, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना की शुरुआत की और 12 सौ रुपये देने शुरू किए हैं। तीन हजार तक देने का वादा किया है। हमारे देश के प्रधानमंत्री छह सौ रुपये देते हैं। मुख्यमंत्री छह हजार देते हैं। इस तरह एक परिवार में तीन चार लोगों को पैसे मिलते हैं तो कुल मिलाकर 15 हजार रुपये तक हो जाते हैं।
गाय की स्थिति पर विपक्षियों ने उठाए सवाल
विरोधियों ने कहा कि चुनाव इन्होंने गाय के नाम से चालू किया था। आज गाय माता की दशा देखनी हो तो रोड पर जाएं, क्या स्थिति हो रही है। कई बार गाय की वजह से घटना दुर्घटना होती है। हादसे में गाय के साथ नागरिक भी चोटिल होते हैं। सरकार ने गाय के लिए क्या किया।
आरक्षण पर उठा सवाल
जिस आरक्षण की वजह से आज ये सब लड़ रहे हैं, टिकट मांग रहे हैं, जरा इनसे पूछिए आरक्षण के लिए भाजपा ने क्या किया है। इस पर नेताओं ने करारा हमला करते हुए संसद का उदाहरण देकर आरक्षण पर स्पष्टीकरण दिया। नेताओं ने कहा कि हमनें बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है। संसद में पहुंचेंगी तब देखना। आरक्षण नहीं था तो बहनों को रोक देते थे।
बहुजन समाज पार्टी किसी का खेल बनाएगी और किस का बिगाड़ेगी
इस सवाल के जवाब में बीएसपी नेता ने कहा कि नहीं, ऐसा नहीं है। इस बार बहुजन समाज पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। हम 178 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से टाईअप हुआ है। उन्होंने बीजेपी नेता के लिस्ट गिनाने वाली बात पर तंज कसते हुए कहा कि लिस्ट गिनाने से कुछ नहीं होता है। धरातल पर काम करने से होता है। 2019 में बड़े घराने के लोगों को जनता नकार दिया था। ग्वालियर, चंबल संभाग का सबसे बड़े राजघराने को भी एक छोटे किसान के बेटे, पिछड़ा वर्ग के भाई ने धूल चटा दी थी। बहुजन पार्टी ही एक ऐसी है पार्टी है, जहां किसान के बेटे बेटियों को टिकट देकर आगे बढ़ाय जाता है।
भाजपाईयों से जब पूछा गया कि गुना वोट क्यों डालेगा इस सवाल पर नेताओं ने अपने-अपने मत रखे...
- भाजपा नेता ने कहा कि हमारी सकरार ने हमेशा योजना बनाकर काम किया है। स्ट्रक्चर तैयार कर लोगों तक विकास का पैसा पहुंचाया है। इसका लाभ मिला और धांधली रुकी।
- एक और भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की योजना और प्रदेश सरकार के कार्य, लाडली बहनों को प्यार इस आधार पर जीता जाएगा चुनाव।
- एक और भाजपा नेता ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने ही एक बार कहा था हमारा भेजा पूरा पैसा जनता तक नहीं पहुंचता और आज बीजेपी की सरकार में केंद्र से जो भी पैसा आता है हितग्रहियों तक पहुंचता है। इस आधार पर हम चुनाव जीतेंगे।

कमेंट
कमेंट X