{"_id":"663c6b119e1245089b0074d8","slug":"mp-former-cm-digvijay-singh-brother-lakshman-singh-comments-on-sam-pitroda-statement-news-in-hindi-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sam Pitroda: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण बोले- पित्रोदा का बयान शर्मनाक, जितने जूते मारो उतने कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sam Pitroda: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण बोले- पित्रोदा का बयान शर्मनाक, जितने जूते मारो उतने कम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 09 May 2024 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
Laxman Singh on Sam Pitroda Controversial Statement: मध्यप्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने एक्स कर सैम पित्रोदा के बयान का विरोध किया है। उन्होंने सैम पित्रोदा के बयान को शर्मनाक बताया। साथ ही कहा कि इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं।
कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद पर रहते हुए सैम पित्रोदा द्वारा भारतीयों को लेकर दिए गया बयान के बाद से देश में राजनीति गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। लेकिन, अब कांग्रेस अपनों से ही घिर गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी पित्रोदा के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स कर कहा कि सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जिनते जूत मारे उतने कम हैं।
Trending Videos
दरअसल, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए एक इंटरव्यू में विवादित बयान देकर कांग्रेस के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी हैं। पित्रोदा ने देश के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीयों की तुलना उनके रंग के अनुरूप की थी। उनका ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया और मीडिया पर सुर्खियां बना तो राजनीति गरमा गई। भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर घेरा। वहीं, अब कांग्रेस के लोग ही सैम पित्रोदा के बयान की निंदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे किया एक्स
मध्यप्रदेश के पूर्व मख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने भी एक्स कर सैम पित्रोदा के बयान का विरोध किया। लक्ष्मण सिंह ने 8 मई की रात करीब 10 बजे एक्स पर लिखा- 'सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं'। इसे उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेस को भी टैग किया है।
वायरल हो रहा स्क्रीन शॉट
इधर, विवाद बढ़ने पर सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किनारा झाड़ लिया। वहीं, देर शाम सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन पद से इस्तीफा भी दे दिया। लेकिन, उनका यह बयान लोकसभा चुनाव के अगले चरण में कांग्रेस के लिए गले की फांस बनता नजर आ रहा है। एक ओर भाजपा कांग्रेस को घेर रही है। वही, कांग्रेस के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह के एक्स का स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कमेंट
कमेंट X