सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News DSO and ABVP organization reached collectorate after fight in Guna VD Sharma x-post

MP News: DSO और ABVP संगठन में मारपीट के बाद पहुंचे कलेक्ट्रेट, वीडी शर्मा के एक्स पोस्ट से राजनीति में उबाल

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
सार

छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट की एफआईआर गुना शहर कोतवाली में दर्ज की गई है। इसमें बताया गया कि 17 नवंबर की रात लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर डीएसओ कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के रूद्रप्रताप सिंह जादौन के साथ मारपीट की थी।

MP News DSO and ABVP organization reached collectorate after fight in Guna VD Sharma x-post
मारपीट करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छात्र राजनीति करने वाले एक-दूसरे के घोर प्रतिद्वंदी डीएसओ और एबीवीपी के कार्यकर्ता रविवार रात आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी है। पुलिस ने डीएसओ के पांच नामजद और एक अन्य कार्यकर्ता के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

Trending Videos


छात्र संगठनों के बीच हुई मारपीट की एफआईआर शहर कोतवाली में दर्ज की गई है। इसमें बताया गया है कि 17 नवंबर की रात लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर डीएसओ कार्यकर्ताओं ने एबीवीपी के रूद्रप्रताप सिंह जादौन के साथ मारपीट की थी। रूद्र की सूचना पर एबीवीपी के दूसरे कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और छात्रों के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कृष्ण प्रताप सिंह जादौन, रूद्र बोहरे, प्रद्युम्न सिंह पवैया और रूद्रप्रताप सिंह आदि घायल हो गए। कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खून निकलने लगा, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इससे पहले शहर कोतवाली में कार्रवाई के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस अधिकारियों को छात्र संगठनों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के दौरान अच्छी-खासी मशक्कत करना पड़ी।

नौबत यहां तक आ गई कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की में जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने ऑल इंडिया डीएसओ के सदस्य शुवम राव, प्रहलाद राव, राधेश्याम चंदेल, अमरीक संधू, दिनेश सेन और एक अन्य के खिलाफ मारपीट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर, कोतवाली में झड़प के दौरान डीएसओ कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वे दिल्ली में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर शहर के स्टेशन रोड पर लगा रहे थे, तभी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ विवाद किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed