सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News: Four people died in a horrific road accident in Guna.

MP News: गुना में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय चलती कार पर पलटा ट्रक, हादसे में चार की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 26 Dec 2023 12:34 PM IST
विज्ञापन
सार

कोहरे की वजह से अल्टो कार कबाड़ से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद जेसीबी की सहायता से कार में दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

MP News: Four people died in a horrific road accident in Guna.
हादसे के बाद कार को निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। कोहरे की वजह से शहर के बाईपास पर मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

Trending Videos


राजगढ़ जिले के सारंगपुर निवासी शाक्य परिवार अल्टो कार से भिंड की तरफ जा रहा था। गुना बाईपास से गुजरने के दौरान कबाड़ से भरा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार के ऊपर गिर चुके ट्रक को जेसीबी से हटवाया गया। बताया जा रहा है कि कार में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास सारंगपुर के चौकीदार रामप्रकाश शाक्यवार और उनका परिवार सवार था। सभी मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार चला रहे सुमित ने बताया कि वो कार को रोड पर लेकर आ रहा था। इसी दौरान पीछ से स्पीड में ट्रक आ गया। ट्रक ड्राइवर ने न तो हॉर्न बजाया, न ही उसने ब्रेक लगाए। वह सीधा चला आया और गलत साइड ट्रक काट दिया। इससे ट्रक टकराते हुए कार पर पलट गया। हादसे में रामप्रकाश, जय देवी, रोशनी और गीता की मौत हो गई। भाई-बहन सुमित और राखी घायल हैं। 
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंट टीआई पंकज त्यागी ने बताया कि दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी के दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा। परिवार मूल रूप से भिंड जिले के लहार का रहने वाला है। इनमें से एक राजगढ़ जिले के सारंगपुर में सरकारी नौकरी करते थे। इस वजह से यह परिवार सारंगपुर में रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed