सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP Lok Sabha Election News: Amar Ujala Satta Ka Sangram in Guna, Youth Shared Their Issues and Expectations

Satta Ka Sangram: गुना में युवाओं ने अमर उजाला से साझा किए मुद्दे, जानिए युवाओं को चुनाव से क्या है उम्मीद

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 01 May 2024 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Madhya Pradesh Lok Sabha Election : अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम आज यानी बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र में है। यहां सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई, जिसके बाद दोपहर में युवाओं से कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

MP Lok Sabha Election News: Amar Ujala Satta Ka Sangram in Guna, Youth Shared Their Issues and Expectations
गुना में युवा बेहतर शिक्षा और रोजगार की बात कर रहे हैं. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं का सियासी मूड जानने निकला है। आज बुधवार को मध्यप्रदेश के गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं के साथ अलग-अलग समय पर चर्चा की गई। सुबह मतदाताओं के साथ चाय पर चर्चा की गई। दोपहर में युवाओं से चर्चा की गई। शाम के समय राजनेताओं से चर्चा की जाएगी। इसमें सियासी मुद्दे और इलाके के सियासी मिजाज को परखेंगे। आइए जानते हैं क्षेत्र के युवा किन मुद्दों के बीच चुनाव को देखते हैं। 
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


गुना के सरकारी कॉलेज के युवाओं से हमने बात की। यहां की एक छात्रा रानी बौद्ध ने कहा है कि अबकी बार हम मतदान करेंगे तो ये सोचकर करेंगे कि कौन आपकी शिक्षा के लिए काम कर रहा है। कौन आ रहा है, कौन नहीं आ रहा। चुनाव के पहले नेता आपके पैर तक पड़ेंगे, बड़े-बड़े वादे करेंगे। चुनाव जीतने के बाद नेता को ढूंढना मुश्किल होता है। हमें ऐसा नेता चुनना है जो जरूरत पड़ने पर आए। हमारे रोजगार-शिक्षा पर काम करे। 

छात्र ने कहा कि मैं युवा भी हूं। सबसे पहले मुद्दा ये होना चाहिए कि कौन बेहतर शिक्षा को लेकर काम कर रहा है, या करने की मंशा लेकर आती है। वहीं हमने देखा टीवी पर प्रचार चल रहा है। कोई भी नेता रोजगार और शिक्षा पर बात ही नहीं कर रहा। 83 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं, ये चिंता की बात है। गुना में 70 साल से कोई उपक्रम नहीं खुल पा रहा है। राघौगढ़ में शकर कारखाना था, वो भी दस सालों से बंद पड़ा है। यहां एक की कॉलेज हैं, आसपास के जिले के लोग भी आते हैं। लेकिन यहां की व्यवस्थाएं ठीक नहीं है। फीस देने के बाद भी बच्चों को बेहतर शिक्षा नहीं मिल रही। कंप्यूटर धूल खा रहे हैं। 

गुना में कौन आमने-सामने
पहले जान लेते हैं गुना लोकसभा सीट की सियासी तस्वीर। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा की तरफ से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। तीसरे दल के रूप में लोकसभा क्षेत्र में सिर्फ बहुजन समाज पार्टी की थोड़ी बहुत प्रभावी है। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी को चुनाव में तीन से पांच प्रतिशत वोट ही मिलता है। यदि मुकाबला कांटे का हो तो यह प्रभाव डाल सकती है।

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज
चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे 
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप 'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed