सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Scindia's different style in tribal conference, danced fiercely on stage, mixed rhythm with tribals

MP News: आदिवासी सम्मेलन में सिंधिया का अलग अंदाज, मंच पर जमकर थिरके, आदिवासियों के साथ मिलाई ताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को गुना जिले की बमोरी विधानसभा के सिमरोद गांव में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया भी आदिवासी समाज के साथ डांस करते नजर आए।

Scindia's different style in tribal conference, danced fiercely on stage, mixed rhythm with tribals
गुना में आदिवासी सम्मेलन में थिरकते केंद्रीय मंत्री सिंधिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को गुना के सिमरोद गांव पहुंचे, यहां उन्होंने आदिवासी सम्मेलन में आदिवासी समाज के साथ मंच पर ही डांस किया। सिंधिया ने काफी देर तक उनकी ताल से ताल मिलाई। इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। 
Trending Videos


बता दें कि भाजपा सरकार का आदिवासियों पर ज्यादा फोकस है। आदिवासियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के मामलों को सरकार गंभीरता से ले रही है। पिछले दिनों सीधी में सामने आए आदिवासी व्यक्ति के मामले में सरकार ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पड़ोसी शिवपुरी जिले की घटना पर भी सरकार ने तत्काल एक्शन लिया। इस तरह सरकार लगातार यह दिखाने का प्रयास कर रही है कि वह आदिवासियों के साथ खडी है। खुद मुख्यमंत्री सहित भाजपा के तमाम नेता आदिवासियों के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को बमोरी विधानसभा के सिमरोद गांव में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में शामिल हुए। वे लगभग डेढ़ घंटे की देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासियों के इतिहास को भारत का गौरवशाली इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आदिवासी समाज के विकास, उनकी प्रगति और राष्ट्र के योगदान में उनको आगे लाकर कार्य करने का संकल्प लेकर एक-एक भाजपा कार्यकर्ता संकल्पित है। भगवान बिरसा मुंडा, जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है।

सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्ष राज किया, लेकिन आदिवासियों की सुध नहीं ली। उनका केवल शोषण हुआ। आज आदिवासी को उभारने का काम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सिंधिया भी आदिवासी समाज के साथ डांस करते नजर आए। मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। उसी में आदिवासी समाज की एक नृत्य प्रस्तुति थी। सिंधिया भी इस दौरान वहां पहुंचे और आदिवासियों के साथ डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed