सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Two people caught picking up ashes from a burning pyre in Guna

Guna News: गुना में जलती चिता से राख उठा रहे दो लोगों को परिजनों ने पकड़ा, तांत्रिक क्रिया करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 09 Mar 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में तंत्र-मंत्र का अनोखा मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने दो लोगों को जलती चिता के सामने तांत्रिक क्रिया के लिए राख उठाते हुए पकड़ा। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

Two people caught picking up ashes from a burning pyre in Guna
गुना में जलती चिता से राख उठाते दो लोगों को परिजनों ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के गुना जिले के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात जलती चिता के सामने से मृतक के परिजनों ने दो लोगों को पकड़ा, जिन पर आरोप था कि वे चिता के सामने तंत्र-मंत्र की क्रिया कर रहे थे। इनके साथ एक युवक और भी था, जो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक की तलाश जारी है।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक गोपालपुरा के रहने वाले अश्विनी केवट का ह्रदय गति रुकने के कारण देहांत हो गया था। इनका शुक्रवार शाम गोपालपुरा में स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार किया गया था। रात नौ बजे के लगभग परिजन श्मशान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चिता के पास तीन अज्ञात लोग खड़े हैं। कुछ तांत्रिक क्रियाएं कर रहे हैं, जिनमें से एक युवक फरार हो गया। बाकी दो लोग परिजनों के हत्थे चढ़ गए। उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी अविनाश चंदेल, दिलीप चंदेल और राहुल बैरागी के विरुद्ध धारा 297 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुना कैंट थाना प्रभारी पंकज त्यागी का कहना है कि गोपालपुरा में जो श्मशान है, जहां कल एक मौत हुई थी। उसे परिजन जलाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्हें दो लोग चिता की राख ले रहे थे, जिन्हें लोगों ने पकड़ लिया। एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए लोगो में से एक बाबा है, जिसका कहना है कि वह शंकर जी का अभिषेक करने के लिए राख लेने आए थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका एक साथी फरार है। तीनों के विरुद्ध धारा 297 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed