सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   Union Minister Jyotiraditya Scindia played drums in Guna during election campaign

Guna News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उठाई ढोल, थाप पर झूम उठे आदिवासी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Apr 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Guna News: गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद केपी यादव का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाए गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंध्या लगातार अपनी जड़े मजबूत करने में जुटे हैं। उनके द्वारा लगातार ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों का दौरा किया जा रहा है।

Union Minister Jyotiraditya Scindia played drums in Guna during election campaign
ढोल बजाते सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शनिवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना जिले की बमोरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सुअटोर गांव में पहुंचे। जहां उनकी सभा में उन्हें दो बड़े बड़े ढोल नजर आए, बस फिर क्या था सिंधिया अपने आपको रोक नहीं पाए और झूमते हुए ढोल बजाने लगे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जिस तरह से सिंधिया झूम झूम कर ढोल बजा रहे हैं। उनके इस अंदाज पर आदिवासी ग्रामीण नाचते हुए दिखाई दे रहे है।

Trending Videos


गौरतलब है की वर्ष 2019 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे सिंधिया को अपने ही सहयोगी केपी यादव के समक्ष हार का सामना करना पढ़ा था, जिसको लेकर काफी जनचर्चाएं हुई और सिंधिया भी उस हार को भूल नहीं पाए। यहां तक कि सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के पश्चात भी वर्तमान सांसद केपी यादव और सिंधिया एक मंच पर नजर तक नहीं आए और अंदरूनी तनातनी दोनों के बीच चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडिया वायरल
हालांकि कुछ दिनों पूर्व एमपी के वर्तमान सीएम मोहन यादव दोनों के बीच समझौता कराने गए है, ऐसे में लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने से पूर्व सिंधिया गुना लोकसभा क्षेत्र के लगातार दौरे पर दौरे कर रहे थे। वहीं अब उन्होंने अपनी और गति बढ़ाई है और रोजाना उनका एक अलग अंदाज में वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed