सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guna News ›   MP News Unique wedding card in Guna groom printed Jayvardhan Singh photo

MP News: गुना में अनोखा शादी का कार्ड, दूल्हे ने छपवाया जयवर्धन सिंह का फोटो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Sat, 18 Jan 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले से अनोखे शादी का कार्ड निकलकर सामने आया है, जिसमें शादी के कार्ड पर दूल्हे ने जयवर्धन सिंह की फोटो छपवाई, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

MP News Unique wedding card in Guna groom printed Jayvardhan Singh photo
अनोखा शादी का कार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ किला परिसर से सामने आई दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर एक युवक की है, जिसने अपनी शादी का कार्ड विधायक जयवर्धन सिंह को सौंपा है। इस कार्ड में युवक के परिजनों के नाम और कार्यक्रम के अलावा जयवर्धन सिंह का चित्र छपा हुआ है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वहीं एक अन्य तस्वीर में जयवर्धन सिंह एक बुजुर्ग महिला के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

Trending Videos


जानकारी के मुताबिक राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह रोजाना की तरह शनिवार को भी किला परिसर में नागरिकों से मुलाकात कर रहे थे। तभी धरनावदा क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा निवासी एक युवक इकरार ने उन्हें अपनी शादी का आमंत्रण पत्र सौंपा। इस कार्ड को देखकर जयवर्धन सिंह भी हैरान रह गए। क्योंकि कार्ड में शादी के विभिन्न आयोजनों की जानकारी, दूल्हा के नाम से पहले उनका फोटो छपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने बताया कि वह जयवर्धन सिंह को अपना आदर्श और परिवार का मुखिया मानता है। इसलिए उसने अपने लाड़ले विधायक का फोटो सबसे पहले छपवाया है। युवक ने जयवर्धन से उसकी शादी में आने का आग्रह किया, जिसे विधायक ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। आमजन से मुलाकात के दौरान ग्राम बैराखेड़ी निवासी बुजुर्ग पलटन बाई भी इसी भीड़ में मौजूद थीं, जिन्हें देखकर जयवर्धन सिंह आगे बढ़े और कुछ आत्मीय चर्चा के बाद उन्होंने अपना मोबाइल निकालकर पलटनबाई के साथ सेल्फी क्लिक कर ली।

लोगों ने पलटनबाई से पूछा तो उन्होंने बताया कि जयवर्धन के साथ उनका आत्मीय लगाव है, वे हमेशा इसी आत्मीयता के साथ उनसे मिलते हैं। जयवर्धन जब पलटनबाई के साथ सेल्फी ले रहे थे, तब उनकी तस्वीर समर्थकों ने क्लिक कर ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं। दोनों ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब ट्रेंड कर रही हैं।

अनोखा शादी का कार्ड

अनोखा शादी का कार्ड

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed