{"_id":"64d775d86a6eaa96ec0f5c67","slug":"youth-create-ruckus-outside-cinema-hall-over-gadar-2-ticket-in-guna-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guna: गदर-2 की टिकट को लेकर बवाल; सिनेमा हॉल के बाहर युवाओं ने मचाया गदर, एक दूसरे पर किया कुर्सियों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: गदर-2 की टिकट को लेकर बवाल; सिनेमा हॉल के बाहर युवाओं ने मचाया गदर, एक दूसरे पर किया कुर्सियों से हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Aug 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
लड़ाई झगड़े का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किए हैं जो कि शनिवार की अल सुबह से सोशल मीडिया पर भी वायरल किए जा रहे हैं।
हंगामें के बाद घायल हुए युवा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन
विस्तार
देश के सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज़ हुई अभिनेता सनी देओल की फ़िल्म गदर-2 धमाल मचा रही है। फिल्म ने एक दिन में अन्य फिल्मों के मुकाबले कमाई के रिकार्ड भी तोड़े हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में युवाओं को ये फिल्म आकर्षित भी कर रही है, लेकिन प्रदेश के कुछ सिनेमाहाल के बाहर वाद-विवाद की स्थिति भी देखने को मिल रही है।
Trending Videos
ऐसा ही एक मामला एमपी के गुना जिले में देखने को मिला है, जहां शुक्रवार को रिलीज़ हुई गदर-2 फ़िल्म देखने के लिए हाट रोड पर स्थित सिनेमा हॉल पहुंचे दो पक्षों के बीच टिकट काउंटर की लाइन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला व लात घूसों से मारपीट करने लगे। लड़ते-लड़ते दो युवक ज़मीन पर गिर पड़े, काफी देर तक सड़क पर यह तमाशा चलता रहा और एक दूसरे से मारपीट करने के बाद पीड़ित और आरोपी पक्ष दोनों ही वहां से चले गए। उक्त घाटनक्रम के वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में भी कैद किए हैं जो कि शनिवार की अल सुबह से सोशल मीडिया पर भी वायरल किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उक्त मामले में कोतवाली थाना प्रभारी अनूप भार्गव कहना है कि यह रात 9 बजे के लगभग की घटना है जिन दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी उनमें से घायल पक्ष भी थाने नहीं पहुंचा, और मौके पर भी दोनों पक्षों में से एक भी नहीं मिला। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि किन-किन लोगों के बीच झगड़ा हुआ था और पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

कमेंट
कमेंट X