फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior: Husband murders wife on Karwa Chauth by crushing her head with a pestle

ग्वालियर: करवा चौथ पर पति ने मूसली से पत्नी का सिर कुचलकर की हत्या, खुद पुलिस को फोन कर दी सूचना

Thu, 29 Oct 2026 03:37 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 03:37 PM IST
सार

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति आनंद ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी मधु श्रीवास्तव की मूसली से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Gwalior: Husband murders wife on Karwa Chauth by crushing her head with a pestle
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ का व्रत रखने वाली पत्नी की उसके पति ने मूसली से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात मुरार थाना क्षेत्र के त्यागी नगर स्थित डिफेंस स्कूल के पास गुरुवार सुबह हुई। आरोपी पति आनंद ने घरेलू विवाद के बाद पत्नी मधु श्रीवास्तव के सिर पर मसाला कूटने वाली मूसली से कई वार किए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर इस हत्याकांड की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विवाद के बाद मूसली से हमला
पति-पत्नी के बीच गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पहले अपनी पत्नी का गला घोंटा और फिर घर में रखी मूसली से उसके सिर पर कई हमले किए। मूसली के प्रहार से महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के समय घर के दूसरे कमरे में मृतका की भाभी तथा उसके दोनों बच्चे मौजूद थे। हालांकि, उन्होंने किसी तरह के चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनने की बात कही है। बच्चे फिलहाल बेहद सदमे में हैं और बात करने की स्थिति में नहीं हैं, जिससे विवाद के मुख्य कारण का सही पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पढ़ें: धोखाधड़ी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद दी पुलिस को सूचना
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने भागने के बजाय खुद पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंचने के लिए त्यागी नगर में रास्ता तलाश कर रही थी, तब आरोपी लगातार पुलिस कर्मियों के साथ फोन पर संपर्क में बना हुआ था। उसने पुलिस से स्पष्ट कहा था कि वह पुलिस की टीम के घर पहुंचने पर ही मुख्य दरवाजा खोलेगा। जब पुलिस टीम एक स्थानीय निवासी आकाश राणा के साथ मौके पर पहुंची, तब उसने दरवाजा खोला। अंदर प्रवेश करने पर पुलिस ने देखा कि महिला का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।


2010 में किया था प्रेम विवाह
आनंद और मधु ने वर्ष 2010 में प्रेम विवाह किया था। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। स्थानीय पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी पति बेरोजगार था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह आए दिन घर में चिल्लाता रहता था। पड़ोसियों ने यह भी बताया कि आरोपी पहले एक कुत्ते को भी मार चुका है। फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है कि उसकी मानसिक स्थिति कैसी है।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed