{"_id":"69f49ac7f81cb9e237081ec6","slug":"a-26-year-old-woman-was-assaulted-after-marriage-the-accused-sent-obscene-photos-to-her-husband-and-broke-off-the-relationship-gwalior-news-c-1-1-noi1227-4230827-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: 26 साल की युवती से ज्यादती, शादी के बाद आरोपी ने पति को अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: 26 साल की युवती से ज्यादती, शादी के बाद आरोपी ने पति को अश्लील फोटो भेजकर तुड़वाया रिश्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
सार
ग्वालियर में युवती से सहेली के भाई ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल करता रहा। शादी के बाद पति को फोटो-वीडियो भेजकर संबंध उजागर किए, जिससे पति ने उसे छोड़ दिया। आरोपी फिर शोषण करता रहा। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
युवती से ज्यादती का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर में 26 साल की युवती से ज्यादती का मामला सामने आया है। सहेली के भाई ने शादी का झांसा देकर ज्यादती की। इसके बाद युवती की शादी हो गई। शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर आरोपी उसका शोषण करता रहा। जब युवती ने एक दो बार आने से मना किया तो आरोपी ने अपने संबंध की बात उसके पति को बता दी।
Trending Videos
यकीन दिलाने के लिए कुछ अश्लील फोटो-वीडियो भेज दिए। सच्चाई सामने आने पर पति ने युवती को छोड़ दिया। इसके बाद फिर आरोपी उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हाईकोर्ट में आया अनोखा मामला: सगी बहनों ने जताई पतियों को बदलने की इच्छा, पूरा मामला जानकार रह जाएंगे हैरान
महिला थाना पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला ने थाने आकर शिकायत की है कि उसकी दोस्ती वर्ष 2025 में मुश्फिक हुसैन, निवासी तेली की बजरिया, से हुई थी। मुश्फिक हुसैन उसकी सहेली का भाई है। दोस्ती होने के बाद मुश्फिक ने उससे प्यार का इजहार किया। प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ अवैध तरीके से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसका शोषण करता रहा। इसी बीच घरवालों ने युवती की शादी कर दी। शादी के बाद भी आरोपी उसे मिलने के लिए बुलाता रहा और ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
जब महिला ने मुश्फिक के बुलाने पर विरोध किया तो इसके बाद मुश्फिक ने उसके पति को उसके और अपने संबंधों की जानकारी दी। साथ ही यकीन दिलाने के लिए उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिए। इसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में रहने लगी। पति के छोड़ने के बाद आरोपी मुश्फिक ने युवती से फिर नजदीकियां बढ़ाकर उसके साथ शादी का वादा का संबंध स्थापित किए। अब जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। विरोध करने पर युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना में की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया ने बताया एक युवती की शिकायत पर उसके पूर्व दोस्त पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X