{"_id":"698d47535d2f7ec70301c1df","slug":"a-truck-full-of-bones-was-found-in-gwalior-late-at-night-cow-protectors-seized-the-truck-suspecting-it-to-be-beef-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3942800-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: देर रात गौ सेवकों ने पकड़ा हड्डियों से भरा ट्रक, वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद की गई नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: देर रात गौ सेवकों ने पकड़ा हड्डियों से भरा ट्रक, वाहन में तोड़फोड़ करने के बाद की गई नारेबाजी
Thu, 12 Feb 2026 11:48 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:48 AM IST
सार
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद देर रात हंगामा हो गया। गौ सेवकों ने ट्रक रोककर चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, जबकि मौके पर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में देर रात हड्डियों से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद हंगामे की स्थिति बन गई। गौ सेवकों ने ट्रक को रोककर उसमें भारी मात्रा में हड्डियां मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया और चार लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के चेतकपुरी रोड की है।जानकारी के मुताबिक ट्रक सेवा नगर से शिवपुरी की ओर जा रहा था, तभी गौ सेवकों को संदेह हुआ और उन्होंने ट्रक को रोक लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में हड्डियां मिलीं, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर नारेबाजी करते हुए धरना दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि हड्डियों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि हडि्डयां किसकी हैं। यह भी पता किया जा रहा है कि मामला अवैध परिवहन से जुड़ा है या नहीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पन्ना में बड़ा सड़क हादसा: नागपुर जा रही बस डंपर से भिड़ी, तीस से अधिक यात्री घायल; कुछ की स्थिति गंभीर
शिकायतकर्ता पंकज ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने आसिफ खान, शाहरुख खान, अनवर खान और अरमान खान के खिलाफ पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तनाव की स्थिति रही, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन