Gwalior News: पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में यूपी की महिला को हार्ट अटैक, CPR से भी नहीं बची जान
डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी 65 वर्षीय पुष्पा देवी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह कथा सुनने आई थीं। इससे पहले भगदड़ में एक महिला की जान जा चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर जिले के डबरा में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शुक्रवार को दुखद घटना हो गई। यहां कथा में पंडाल में बैठी उत्तर प्रदेश की 65 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतका की पहचान इटावा निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुई है। वे दो दिनों से डबरा के नवग्रह शक्ति पीठ पर कथा में शामिल हो रही थीं। जैसे ही वह पंडाल में अपनी जगह पर बैठीं, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह अचेत होकर गिर पड़ीं।
पुष्पा देवी के रिश्तेदार संतोष सोनी ने बताया कि वे सुबह समय पर कथा स्थल पहुंच गए थे। अचेत होने के बाद परिजनों ने CPR देने की कोशिश की, लेकिन उनके मुंह से झाग निकलने लगा। उन्हें तत्काल कथा परिसर में बने अस्थायी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार पुष्पा देवी लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लगभग दो साल पहले उन्हें गंभीर समस्या हुई थी, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। बीमार होने के बावजूद वे भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था के कारण डबरा में अपने रिश्तेदारों के यहां रुककर कथा सुनने पहुंची थीं। पुष्पा देवी अपनी ननद के साथ इटावा से डबरा आई थीं। वे यहां सराफा बाजार स्थित अपने रिश्तेदारों के घर रुकी हुई थीं। दो दिन से वे नियमित रूप से गाड़ी से कथा सुनने जा रही थीं, लेकिन शुक्रवार को 12 बजे उनकी अंतिम सुबह साबित हुई।
ये भी पढ़ें- मोहब्बत का मोलभाव: पत्नी ने पति के बदले प्रेमिका से वसूले डेढ़ करोड़ रुपये, जानें प्रेमकहानी की अनोखी दास्तां
एक महिला हादसे में मारी गई
बता दें डबरा में नवग्रह मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत पं. मिश्रा की कथा का आयोजन किया गया है। समारोह के पहले दिन 10 फरवरी को कलश यात्रा शुरू होने से पहले भगदड़ मच गई थी, जिसमें 70 वर्षीय महिला रति साहू की मौत हो गई। बच्ची समेत आठ लोग घायल हुए थे। भगदड़ तब मची जब कलश यात्रा से पहले कलश बांटे जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने अचानक स्टेडियम का गेट खोल दिया, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। रति की बहू ने पुलिसकर्मियों की लापरवाही से हादसा होने के आरोप लगाए थे।
कल से कुमार विश्वास की रामकथा
बता दें नवग्रह पीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में शुक्रवार को कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का अंतिम दिन था। पंडित मिश्रा ने कहा कि भगवान को कहीं ढूंढने की जरूरत नहीं है। लोग बाबाओं के चक्कर में पड़ते हैं कि भगवान से मिलवा दो, प्रभु तो आपका हृदय में है। उसे प्रकट करने की आवश्यकता है। कल से कवि कुमार विश्वास राम कथा कहेंगे। यह कथा 14 से 16 फरवरी तक जारी रहेगी। इस कथा में ग्रामीण अंचल से महिलाओं का आने का सिलसिला कम होने की संभावना है। एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि व्यवस्था बनाने में जुटे हैं। रेलवे पुलिस भी मुस्तैद है। दो स्पेशल ट्रेन भी प्लेटफॉर्म पर खड़ी है, जिसमें एक ग्वालियर की तरफ जा रही है तो दूसरी झांसी की ओर जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
