{"_id":"6909dbecc6c39e98380ed284","slug":"after-brother-sister-also-dies-from-toxic-gas-in-gwalior-parents-are-also-in-critical-condition-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3590364-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News: ग्वालियर में भाई के बाद बहन की भी जहरीली गैस से मौत, माता-पिता की हालत अब भी नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News: ग्वालियर में भाई के बाद बहन की भी जहरीली गैस से मौत, माता-पिता की हालत अब भी नाजुक
Tue, 04 Nov 2025 08:15 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:15 PM IST
सार
ग्वालियर में जहरीली गैस रिसाव से चार वर्षीय बालक और उसकी 13 वर्षीय बहन की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर है। मकान मालिक ने गेहूं में सल्फ़ाज़ की गोलियां रखी थीं, जिससे गैस फैल गई। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
ग्वालियर में जहरीली गैस से दोनों बच्चों की मौत हो गई।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मकान मालिक ने घर मे गेहूं के अंदर सल्फ़ास की दवा रखी थी। देर रात हानिकारक गैस रिसाव से 4 साल की मासूम में सोते-सोते ही दम तोड़ दिया, वहीं इलाज के दौरान मासूम की बहन की भी मौत हो गई। चपेट में आए इन दोनों मृतक मासूम के माता-पिता की भी हालत नाजुक है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मकान मालिक फरार है तो वहीं पुलिस ने इस घटना में मर्द कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्वालियर के जड़ेरूआ इलाके में सत्येंद्र शर्मा उनकी पत्नी रजनी शर्मा किराए से रहते हैं, उनके साथ बेटी और चार साल का बेटा करुआ भी रहता है। मकान मालिक कृष्ण यादव ने इसी मकान के एक हिस्से में गेहूं भरा है। बताया जा रहा है कि गेहूं के अंदर मकान मालिक ने सल्फ़ास की गोलियां रखी थीं, इसके साथ ही हानिकारक कीटनाशक का भी छिड़काव किया था। संभवत: गोलियों की मात्रा ज्यादा होने से देर रात इसकी गैस फैल गई। गैस से सत्येंद्र शर्मा उनकी पत्नी रजनी शर्मा और बेटी की हालत बिगड़ गई, जबकि चार साल का बेटा करुआ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान 13 साल की बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अलग-अलग स्थानों पर बाइकों की भिड़ंत में ममेरे भाइयों सहित तीन की मौत, एक घायल
विज्ञापन
इस घटना में भाई बहन की मौत के बाद सत्येंद्र उनकी पत्नी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जिनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद मासूम की दादी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सत्येंद्र की मां ने बताया कि सत्येंद्र की पांच बेटियां हैं, बरसों बाद मन्नत से चार साल का इकलौता बेटा हुआ था। इकलौता बच्चा इस हादसे में गुजर गया।
जानकारी लगते ही गोला का मंदिर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक द्वारा गेहूं में डाली गई दवा बरामद कर जांच के लिए सैंपल भेजे हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में जांच की जाएगी कि आखिरकार गेहूं में क्या डाला गया था और उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
