{"_id":"6991cc52bbde59b6530ea59e","slug":"cm-mohan-yadav-reached-the-navgrah-shaktipeeth-program-did-mangal-here-in-the-forest-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3954809-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नवग्रह शक्तिपीठ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- जंगल में मंगल कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नवग्रह शक्तिपीठ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे CM मोहन यादव, कहा- जंगल में मंगल कर दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
सार
डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा यह तीर्थ पूरे देश का गौरव बनेगा। कथा में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित किया, कार्यक्रम में भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा नवग्रह मंदिर की प्रमाण प्रतिष्ठा
विज्ञापन
विस्तार
ग्वालियर के डबरा के नवग्रह शक्तिपीठ पर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे, जहां उन्होंने नवग्रह के दर्शन किए। कथा में बोले ग्वालियर चंबल संभाग ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बनेगा नवग्रह शक्तिपीठ।
Trending Videos
ग्वालियर जिले के डबरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह का माहौल बन गया, जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की और मंदिर परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि नवग्रह शक्तिपीठ तेजी से प्रदेश और देशभर में आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। नवग्रह शक्तिपीठ ग्वालियर-चंबल संभाग ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव बनेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे CM मोहन यादव, शिव बारात को किया रवाना
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचकर सभी नवग्रहों के दर्शन किए और परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध कवि एवं कथा वाचक कुमार विश्वास की चल रही कथा में शामिल होकर जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आपने तो जंगल में मंगल कर दिया है, इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आयोजन में उमड़ी भारी भीड़ ने पूरे कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बना दिया, वहीं प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी सुव्यवस्थित नजर आईं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सीएम के साथ कुमार विश्वास भी रहे मौजूद

कमेंट
कमेंट X