सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Congress Nyay Yatra Congress Nyay Yatra on farmers issues in Gwalior and Satna what is demand

Congress Nyay yatra: ग्वालियर और सतना में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की न्याय यात्रा, क्या है मांग?

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर/सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Sep 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार

किसानों की मांगों को लेकर ग्वालियर और सतना जिले में कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल रहे।

Congress Nyay Yatra Congress Nyay Yatra on farmers issues in Gwalior and Satna what is demand
किसान न्याय यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर हर जिले में न्याय यात्रा निकाल रही है। ग्वालियर में किसान न्याय यात्रा में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री सचिन यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार सहित तमाम कांग्रेसी शामिल हुए। सभी नेता ट्रैक्टर पर सवार होकर फूलबाग मैदान से कलेक्ट्रेट के लिए निकले। इधर, कांग्रेस की यात्रा को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन के लिए किसानों की घटती आय और उपज के सही दाम नहीं मिलने को मुद्दा बनाया है। कांग्रेस मांग कर रही है कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6,000 रुपये क्विंटल किया जाए। साथ ही सभी फसलों के लिए समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू हो। ग्वालियर के फूल बाग मैदान पर ट्रैक्टर पर सवार होकर सभी कांग्रेस नेता कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए।पूर्व मंत्री सचिन यादव ने कहा कि आज हमारा जो किसान है दुखी है, परेशान है। सरकार किसान की आवाज नहीं सुन रही है। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय को दोगुना किया जाएगा, लेकिन आए तो दोगुना नहीं हुई, लागत मूल्य भी नहीं निकल रही है।

सरकार किसानों की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। अति वर्षा के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। लेकिन सरकार किसानों को उनका मुआवजा भी नहीं मुहैया करा पा रही है। विधायक सतीश सिंह सिकरवार ने भी कहा कि सरकार किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6,000 रुपये क्विंटल करे। साथ ही सभी फसलों के लिए समर्थन मूल्य गारंटी कानून लागू हो।

सतना में कांग्रेस की न्याय यात्रा
किसानों के अनाज का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर सतना में किसान न्याय यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे। सिविल लाइन चौपाटी में सभा के बाद न्याय यात्रा की शुरूआत की गई। इस दौरान सतना जिले के प्रभारी सहित कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद सहित विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा शामिल हुए।



किसानों की मांग है कि सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6,000 क्विंटल, मक्का का 3,100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 3,250 रुपये किया जाए। इसके अलावा धान का मूल्य भी बढ़ाने की मांग रखी गई। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने किसानों की उपज का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की थी। लेकिन सरकार बनने के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। धान और गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया, जबकि खाद, बीज और दवाओं के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है।

किसान पर महंगाई की मार पड़ रही है। लेकिन सरकार द्वारा उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने आरोप लगाया कि किसानों पर फर्जी मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों को बिजली बिल के नाम पर नाजायज परेशान किया जा रहा है। न्याय यात्रा को लेकर कलेक्ट्रेट की सुरक्षा बढ़ाई गई। कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट में सुरक्षा बढ़ाई गई। सभी गेट में पुलिस फोर्स तैनात किए गए, इसके अलावा प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस तैनात की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed