फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Hearing to be held on nullifying the election of Congress MLA in Vijaypur by-election

Gwalior News: विजयपुर उपचुनाव विवाद, कांग्रेस विधायक के निर्वाचन शून्य करने के मामले में होगी सुनवाई

Thu, 04 Dec 2025 09:58 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 09:58 AM IST
सार

कोर्ट ने श्योपुर के तत्कालीन कलेक्टर किशोर कान्याल और तत्कालीन SDM मनोज गढ़वाल को गवाही के लिए तलब किया है। यह गवाही पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा दायर उस चुनाव याचिका में होगी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा पर नामांकन के समय आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Gwalior News: Hearing to be held on nullifying the election of Congress MLA in Vijaypur by-election
ग्वालियर हाइकोर्ट में सुनवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विजयपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम से जुड़े विवाद मामले में 08 दिसम्बर को अहम सुनवाई ग्वालियर हाइकोर्ट में होने जा रही है। श्योपुर जिले के तत्कालीन कलेक्टर किशोर कान्याल और तत्कालीन SDM मनोज गढ़वाल की 08 दिसंबर को हाईकोर्ट में गवाही होगी। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत द्वारा विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मलहोत्रा के निर्वाचन को शून्य घोषित करने को लेकर हाइकोर्ट में दायर चुनाव याचिका में यह गवाही होगी।
विज्ञापन


दरअसल साल 2024 के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की ओर से मंत्री रामनिवास रावत और कांग्रेस की तरफ से मुकेश मल्होत्रा को प्रत्याशी बनाया गया था। चुनाव परिणाम घोषित हुए तो कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को विजयपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित किया गया। हार के बाद पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने ग्वालियर हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा ने चुनावी नामांकन दाखिल करते समय अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुरैना में आरोपी को पकड़ने गई ग्वालियर पुलिस पर हमला, आरोपियों ने पुलिस को मारी गोली, आरक्षक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में क्रॉस एग्जामिनेशन के साथ ही सुनवाई हाई कोर्ट में जारी है। ऐसे में अब ग्वालियर हाई कोर्ट ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर यानी की तत्कालीन कलेक्टर किशोर कान्याल और चुनाव अधिकारी तत्कालीन एसडीएम मनोज गढ़वाल को 8 दिसंबर को गवाही के लिए तलब किया है। इसके बाद न्यायालय की आगे की कार्रवाई तेज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed