सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Drizzle rains throughout the day in Gwalior-Chambal region, cold winds intensify winter

पहाड़ों की बर्फबारी का असर: ग्वालियर-चंबल में आठ घंटे से बारिश, ठिठुरन बढ़ी; तापमान में आई गिरावट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 27 Jan 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Gwalior: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के असर से ग्वालियर-चंबल में मौसम बदला है। आठ घंटे से रुक-रुक कर बारिश जारी है। तापमान गिरकर 21 डिग्री के आसपास पहुंच गया है, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

Drizzle rains throughout the day in Gwalior-Chambal region, cold winds intensify winter
ग्वालियर में 8 घंटे से बारिश जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब ग्वालियर-चंबल अंचल में साफ दिखाई देने लगा है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिनभर धूप नहीं निकली और दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो बाद में रिमझिम बारिश में बदल गई। बीते करीब आठ घंटों से जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

Trending Videos

बारिश के चलते ठंड में इजाफा हो गया है। तीन दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा था, वहीं अब अधिकतम तापमान गिरकर 21 से 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के चलते ठंड और बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। आंशिक बादलों के बीच धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें पहले जैसी तीव्रता नहीं रही। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को ग्वालियर सहित आसपास के इलाकों में बादल छाने और बारिश की चेतावनी जारी की थी, जो अब सही साबित हो रही है।


पढे़ं; मुरैना लूट केस में पलटी कहानी: पहले ASP ने फर्जी बताई वारदात, फिर 6 दिन बाद SP ने किया खुलासा; सात गिरफ्तार

मंगलवार सुबह ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8:30 बजे तापमान 12.6 डिग्री रहा, जबकि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार दोपहर 2 बजे भी तापमान 21 डिग्री के आसपास बना रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में महज 10 डिग्री का अंतर रह गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 24 घंटे तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बसंत पंचमी के बाद जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच गया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर कंपकंपाने वाली ठंड लौट आई है। बादलों की वजह से धूप कमजोर पड़ गई है और लोग दोबारा अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

कोहरे और खराब मौसम का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली से ग्वालियर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस करीब 25 मिनट की देरी से पहुंची। इसके अलावा पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। दिल्ली की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें भी देरी का शिकार हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed