फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Family jumps to commit suicide, one brother dies, two sisters saved

Gwalior: सागर ताल में दो भाइयों और बहन ने लगाई छलांग, डूबने से एक की मौत; किसपर लगाया प्रताड़ना का आरोप?

Tue, 07 Apr 2026 10:34 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 10:34 PM IST
सार

सागर ताल में दो पुरुष और एक महिला ने छलांग लगा दी। ये तीनों आपस में भाई-बहन हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Family jumps to commit suicide, one brother dies, two sisters saved
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित सागर ताल में दो भाइयों और एक बहन ने छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान एक युवक बबलू खान की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद बड़े भाई इरदेश खान ने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इरदेश ने बताया कि वे लोग आत्महत्या करने के इरादे से वहां पहुंचे थे। उसने यह भी कहा कि उसने बीती रात पैसों में आग लगा दी थी। इरदेश के अनुसार, उनके पिता सरकारी प्रेस में कार्यरत थे और परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई को बीमारी के दौरान उचित इलाज नहीं मिला और डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि मृतक की मौत फेफड़ों में पानी भरने के कारण हुई है। तीनों जनकगंज थाना क्षेत्र के ढोलीबुआ इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: राज्यसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष बोले- MP में भी हो सकती है हॉर्स ट्रेडिंग,कांग्रेस अलर्ट मोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन

बहोड़ापुर थाना के एएसआई विजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीनों को बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इरदेश खान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी या वास्तव में किसी ने उन्हें प्रताड़ित किया था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed