सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhind News ›   Five people arrested for online gaming fraud; they used to increase trust by showing winnings worth thousands.

Bhind News: ऑनलाइन गेमिंग में ठगी के पांच आरोपी गिरफ्तार, हजारों की जीत दिखाकर बढ़ाते थे भरोसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

भिंड जिले में उमरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और तत्काल लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। राजस्थान के सीकर जिले के पांच आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जिन्होंने हजारों की जीत दिखाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की।

Five people arrested for online gaming fraud; they used to increase trust by showing winnings worth thousands.
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिंड जिले की उमरी थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और तत्काल लोन का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान के सीकर जिले के निवासी हैं। आरोपी पहले ऑनलाइन गेमिंग में छोटी रकम जिताकर लोगों का भरोसा जीतते थे और फिर बड़े दांव लगवाकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे।

Trending Videos


हजारों की जीत, फिर लाखों की ठगी
पुलिस के अनुसार आरोपी युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग, सरकारी योजनाओं और तत्काल लोन का लालच देते थे। शुरुआत में पीड़ितों को 40 से 50 हजार रुपये तक की जीत दिखाकर भरोसा जमाया जाता था। जैसे ही पीड़ित बड़ी रकम लगाने लगता, तकनीकी तरीके से गेम में हार दिखाकर उसकी पूरी राशि हड़प ली जाती थी। इस तरह हजारों की जीत के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जाती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में दलालों के माध्यम से लोगों के बैंक खाते खरीदते थे। इन खातों का इस्तेमाल म्यूल अकाउंट के रूप में किया जाता था। खाते होल्ड होने से पहले ही क्यूआर कोड और डिजिटल पेमेंट के जरिए रकम निकाल ली जाती थी। महज कुछ महीनों में इन खातों से करोड़ों रुपये का लेन–देन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पिता की राइफल से 14 साल के बेटे ने चला दी गोली, किराएदार के बच्चे को लगने से मौत, मुरैना में हादसा

मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब एक फरियादी ने थाना उमरी में शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि बहरोड़ (सीकर, राजस्थान) में उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई थी। उन्होंने सरकारी और प्राइवेट लोन दिलाने का झांसा देकर उसका बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम, आधार और पैन कार्ड की प्रतियां ले लीं। बाद में उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के भी दस्तावेज हासिल कर लिए गए। जब लोन नहीं मिला और खातों की जांच कराई गई, तो उनमें लाखों रुपये के संदिग्ध लेन–देन सामने आए।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक और एसडीओपी दीपक तोमर के मार्गदर्शन में उमरी, नयागांव, बरौही थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर 20 दिसंबर 2025 को गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास घेराबंदी कर आरोपियों को अर्टिगा कार सहित गिरफ्तार किया गया।पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा तीन करोड़ रुपये से अधिक के लेन–देन की पुष्टि हुई है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क से जुड़े खातों की गहन जांच कर रही है।

उमरी थाना प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत ने आम जनता से अपील की है कि पैसों के लालच में आकर किसी को भी अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, आधार या पैन कार्ड न दें। अंजान लोगों के कहने पर खाते में लेन–देन न करें और सोशल मीडिया या टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन गेमिंग से पैसे कमाने के झांसे में न आएं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed