फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Dr Govind Singh Slams Illegal Mining, Accuses Government of Shielding Mafias

Gwalior News: अवैध खनन पर गरजे डॉ. गोविंद सिंह, सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप

Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sat, 11 Apr 2026 12:01 AM IST
सार

प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह ने सरकार पर अवैध खनन माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में माफियाओं ने नदियों को खोखला कर दिया है।

विज्ञापन
Gwalior News: Dr Govind Singh Slams Illegal Mining, Accuses Government of Shielding Mafias
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में खनिज माफिया का शासन चल रहा है और माफिया सरकार के संरक्षण में जनता की संपत्ति को लूट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं ने चंबल और सिंध नदियों को खोखला कर दिया है और अब नदियों में रेत बहुत कम बची है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्च 2012 में आईपीएस नरेंद्र सिंह की हत्या माफिया द्वारा की गई थी। अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र में भी माफिया ने एक वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध ट्रैक्टर भाजपा नेताओं के हैं, जो मुरैना में युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


डॉ. सिंह ने कहा कि भिंड, मुरैना और दतिया जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। उनके अनुसार पिछले 10 वर्षों में मुरैना में 13, भिंड में 19 और दतिया में भी कई हत्याएं हुई हैं। माफिया पोकलेन मशीनों और अन्य साधनों से नदियों का दोहन कर रहे हैं, जिससे भिंड में सिंध नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: ग्लोबल स्किल पार्क होगा यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित, CM बोले-रोजगार से जोड़ने वाले कोर्स तैयार करें

उन्होंने आरोप लगाया कि भिंड जिले से उत्तरप्रदेश के जालौन, उरैया और इटावा जिलों में प्रतिदिन 200 से 300 ट्रैक्टर रेत भेजी जा रही है और प्रत्येक ट्रैक्टर से करीब 5 हजार रुपये की वसूली की जा रही है।


डॉ. गोविंद सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भिंड में पुलिस के संरक्षण में 40 से 50 लाख रुपये तक की अवैध वसूली हो रही है और यह राशि भाजपा नेताओं व पुलिस तक पहुंच रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने अपने क्षेत्र लहार के भाजपा विधायक अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में नए ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी के रेत ला रहे हैं और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ये ट्रैक्टर 5 हजार रुपये की रेत को 12 से 15 हजार रुपये प्रति ट्रॉली तक बेच रहे हैं लेकिन पुलिस आंखें बंद करके बैठी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed