फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Gwalior News: Relative Lured Minor With Marriage Promise and Assaulted Her in a Hotel; Accused in Custody

Gwalior News: रिश्तेदार युवक ने नाबालिग को दिया शादी का झांसा, होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया, हिरासत में आरोपी

Thu, 20 Nov 2025 10:24 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 20 Nov 2025 10:24 AM IST
सार

दूर के रिश्तेदार युवक द्वारा नाबालिग से शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब किशोरी के परिजनों ने युवक को शादी की बात तय करने के लिए बुलाया तो वह अपने वादे से मुकर गया।

विज्ञापन
Gwalior News: Relative Lured Minor With Marriage Promise and Assaulted Her in a Hotel; Accused in Custody
दुष्कर्म

विस्तार

ग्वालियर में 17 वर्षीय किशोरी से दोस्ती, प्यार का इजहार, शादी का वादा और फिर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जब किशोरी के परिजनों ने युवक को शादी की बात तय करने के लिए बुलाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। किशोरी की शिकायत पर माधौगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामला ललितपुर कॉलोनी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा है और आरोपी युवक युगांत शाक्य उसका दूर का रिश्तेदार है, जो कि एक पारिवारिक कार्यक्रम में किशोरी से मिला था। यहां दोनों में दोस्ती हो गई। युगांत ने उसे मिलने के लिए एक होटल में मिलने बुलाया। किशोरी मिलने पहुंची तो युगांत उसे एक कमरे में ले गया और प्यार का इजहार कर शादी करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore: बस में इंदौर की युवती के साथ अश्लील हरकत करने वाले की जमानत याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


जब किशोरी शादी के लिए तैयार हो गई तो युवक ने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। किशोरी ने विरोध किया तो युवक ने उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद दोबारा किसी और दिन अपने जन्मदिन की बात कहकर उसने छात्रा को फिर से उसी होटल में बुलाया और उसकी मर्जी के खिलाफ संबंध बनाए।

इसी बीच छात्रा के परिजनों को मामले का पता चल गया और उन्होंने युगांत से किशोरी के बालिग होने के बाद दोनों की शादी कराने की बात की तो युवक ने इससे साफ इंकार कर दिया। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी का कहना है कि नाबालिग ने अपने ही रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed