{"_id":"651ce5e0be8dbbfe550097d3","slug":"gwalior-more-than-100-children-fall-ill-due-to-food-poisoning-in-the-country-s-prestigious-lnipe-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: देश के प्रतिष्ठित LNIPE में फूड पॉयजनिंग से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक दर्जन से अधिक छात्र गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: देश के प्रतिष्ठित LNIPE में फूड पॉयजनिंग से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार, एक दर्जन से अधिक छात्र गंभीर
Wed, 04 Oct 2023 09:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 04 Oct 2023 09:41 AM IST
सार
Gwalior News: शारीरिक शिक्षा में देश में खास पहचान रखने वाले संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान में बच्चों में बेचैनी और उल्टी के लक्षण दिखाई देने लगे थे। संस्थान में बने हेल्थ सेंटर में उनका उपचार कराया, लेकिन हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के प्रतिष्ठित खेल संस्थान लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल में फूड पोइजनिंग से 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गये है।बताया गया है कि अचानक यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हुई।इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी।एक के बाद एक स्टूडेंट की तबियत बिगड़ने से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।इसकी सूचना पाकर कॉलेज के वाइस चांसलर और हॉस्टल वार्डन मौके पर पहुंचे और अन्य कर्मचारियों की मदद से बीमार छात्रों को हॉस्पिटल भेजना शुरू किया।देर रात तक लगभग सौ से ज्यादा फूड प्वाइजनिंग के शिकायर स्टूडेंट अस्पताल में भर्ती कराई जा चुके हैं इनमें अनेक छात्राएं भी शामिल हैं।इनमें से एक दर्जन छत्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि मैस में रात डिनर में मटर पनीर की सब्जी बनी थी और ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि यहां खराब पनीर खाने के कारण ही स्टूडेंट बीमार हुए हैं। प्रबंधन के अनुसार 100 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती किया है। शारीरिक शिक्षा में देश में खास पहचान रखने वाले संस्थान लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान में बच्चों में बेचैनी और उल्टी के लक्षण दिखाई देने लगे थे। संस्थान में बने हेल्थ सेंटर में उनका उपचार कराया, लेकिन हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की हालत और बिगड़ गई। उसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराने के सिलसिला शुरू हुआ।रात में नजारा बहुत ही भयावह था।लड़कियां दर्द से कराह रही थीं, तो कुछ रोते हुए अपने परिजन को याद कर रहे थे।इस बीच उनके साथियों ने उनका साहस बढ़ाते हुए अस्पताल में दूसरी मंजिल तक स्ट्रेचर से पहुंचाया।जबकि कुछ बच्चे अपने उपचार के लिए लाइन में लगे थे।इसके बाद डॉक्टरों ने बिना रुके उन्हें प्राथमिक उपचार देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हालांकि एलएनईपीई संस्थान के अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।उनका कहना है कि अभ अभी सारा ध्यान बच्चों के स्वास्थ्य पर केंद्रित है और उनके इलाज का पूरा ध्यान दिया जा रहा है बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद इस बात की जांच की जाएगी की फूड प्वाइजनिंग आखिर हुई क्यों।एलएनआईपीई के रजिस्ट्रार अमित यादव ने बताया है कि रात को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में 100 बच्चों को भर्ती कराया है।फूड के सैंपल लिए जाएंगे।जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।