बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Uproar at Gwalior Municipal Corporation council meeting; BJP and Congress councillors clash

Gwalior News: ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक में हंगामा, BJP-कांग्रेस पार्षद आमने-सामने; हाथापाई की नौबत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 08:21 PM IST
Uproar at Gwalior Municipal Corporation council meeting; BJP and Congress councillors clash

ग्वालियर नगर निगम परिषद की बैठक शुक्रवार को उस समय हंगामे में बदल गई, जब सभापति की गैरमौजूदगी में भाजपा की महिला पार्षद मंजू राजपूत को आसंदी पर बैठाए जाने को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने आपत्ति जताई। कांग्रेस पार्षदों ने आसंदी पर बैठने की प्रक्रिया और सदन चलाने के नियमों को लेकर सवाल खड़े किए। देखते ही देखते दोनों दलों के पार्षद आमने-सामने आ गए और सदन में जमकर हंगामा शुरू हो गया।

दरअसल, सभापति की अनुपस्थिति में बैठक की कार्यवाही संचालित करने के लिए मंजू राजपूत को आसंदी पर बैठाया गया था। कांग्रेस पार्षदों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही नगर निगम की नियमावली के अनुसार संचालित होनी चाहिए। कांग्रेस पार्षदों की आपत्ति के बाद सदन में बहस तेज हो गई।

ये भी पढ़ें- मुरैना नगर निगम की बैठक में जमकर हंगामा, ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गरमाया माहौल

मामला बढ़ने पर बीजेपी पार्षद भी कांग्रेस के विरोध पर आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों के पार्षदों के बीच तीखी बहस होने लगी। कुछ देर बाद स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई। सदन में बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रभारी सभापति ने तत्काल कार्यवाही स्थगित कर दी।

कांग्रेस पार्षद अवधेश कौरव ने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही नियमों के मुताबिक संचालित होनी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि आसंदी पर बैठने की प्रक्रिया को लेकर नियमों का पालन किया जाना जरूरी है और इसी मुद्दे पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, बीजेपी नेता और नगर निगम से जुड़े कृष्ण राव दीक्षित ने कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाते हुए अपनी बात रखी। बीजेपी का कहना है कि सदन की कार्यवाही को बाधित करने के बजाय परिषद के कामकाज को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

कुछ देर बाद नगर निगम परिषद की बैठक दोबारा शुरू हुई, लेकिन हंगामा पूरी तरह शांत नहीं हुआ। दोनों पक्षों के पार्षदों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और विरोध जारी रहा। भारी हंगामे के चलते करीब डेढ़ घंटे बाद सदन की बैठक को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब सोमवार को नगर निगम परिषद की बैठक दोबारा होगी। ऐसे में देखना होगा कि सदन में कामकाज सुचारू रूप से चल पाता है या एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: अनाथ हुए चार बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार ने ली

07 Aug 2026

Tomato Price: मंडियों में टमाटर के भाव गिरे, किसान परेशान; धर्मपुर में 15-20 रुपये किलो तक पहुंचा रेट

07 Aug 2026

Solan: नालागढ़ में सीएसडी कैंटीन का दर्जा बढ़ाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने कहा- स्टाफ कम, सामान भी पूरा नहीं आता

07 Aug 2026

नारनौल में 9 अगस्त को हाफ मैराथन, हर घर तिरंगा अभियान: विधायक ओमप्रकाश यादव

सोनीपत में शिक्षा मंत्री ने लघु सचिवालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण

07 Aug 2026
विज्ञापन

PM मोदी से सुखबीर बादल की मुलाकात, क्या 2027 से पहले फिर साथ आएंगे BJP-अकाली दल?

यूपी में पूरी तरह से सक्रिय है मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

07 Aug 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में तेज बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत

07 Aug 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कारीगरों के सम्मान और स्वावलंबन पर दिया जोर

07 Aug 2026

Video: कुलदीप पांडेय बोले- NEET छात्रों का आंदोलन राजनीतिक बन गया था

07 Aug 2026

Video: संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ीं शिकायतें, नाला-सीवर की समस्या लेकर पहुंचे लोग

07 Aug 2026

कानपुर: ग्रीन पार्क के न्यू पवेलियन सभागार में अंपायरिंग और स्कोरिंग पर विशेष कार्यशाला

07 Aug 2026

Shimla Weather: पहाड़ों की रानी शिमला धुंध के आगोश में, सुहाने मौसम का पर्यटक उठा रहे लुत्फ

07 Aug 2026

Shimla Street Vendors: तहबाजारियों के समर्थन में जुटी रेहड़ी-फड़ी यूनियन, नगर निगम पर लगाए आरोप

07 Aug 2026

अलीगढ़ में सेंट फिदेलिस स्कूल के बाहर बच्चों को ऑटो ने मारी टक्कर

चकिया स्थित अतीक अहमद के जमीदोज घर पर बेटे अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए लोगों की जुटी भीड़

07 Aug 2026

रवि म्यूजिकल ग्रुप की रजत जयंती पर 9 अगस्त को सजेगी 'घनक' संगीतमय संध्या

07 Aug 2026

VIDEO: प्रशासन पर अंबेडकर मूर्ति जबरन हटाने का आरोप, भीम आर्मी ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

07 Aug 2026

VIDEO: श्रीराम जन्मभूमि परिसर में केरल के 25 स्वयंसेवकों ने प्रस्तुत किया पंचवाद्यम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

07 Aug 2026

Delhi Assembly: सदन में भिड़े AAP-BJP विधायक, कुलदीप कुमार और रवि नेगी के बीच तीखी बहस, स्पीकर ने दी चेतावनी

07 Aug 2026

बारिश बनी जानलेवा!: गड्ढे में महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, देवदूत बने राहगीर; सामने आया VIDEO

07 Aug 2026

इंजीनियरिंग ड्राइंग सर्विसेज एसोसिएशन का महाधिवेशन आयोजित

07 Aug 2026

बारिश से अंडरपास में फंसी एंबुलेंस, देखें वीडियो

07 Aug 2026

मोगा में पकड़ी गई फर्जी महिला पुलिसकर्मी, नकली वर्दी और आईडी कार्ड हुआ बरामद

बिजली विभाग के ठेका कर्मचारियों का धरना 14वें दिन भी जारी, सरकार पर समझौते से मुकरने का आरोप

VIDEO: उपेक्षा का शिकार हुआ देवकाली बारात घर, चारों ओर कूड़े का अंबार

07 Aug 2026

कुरुक्षेत्र में एडवोकेट के घर 3 करोड़ की लूट, पति और पत्नी को बंधक बनाकर चार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

07 Aug 2026

पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, गुस्साई भीड़ ने पुलिस की तीन गाड़ियों में लगाई आग

07 Aug 2026

कानपुर: शुक्लागंज में चार घंटे झूमकर बरसे मेघ, जगह-जगह जलभराव और आवागमन मुश्किल

07 Aug 2026

गलती मानते हुए एमडीडीए ने प्लॉट की बाउंड्री से हटाई सील, ग्रामीणों ने किया विरोध

07 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed