{"_id":"69297f6a036cb4359a08a043","slug":"gwaliors-anushka-sharma-created-history-again-she-was-bought-for-rs-45-lakh-in-wpl-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3677995-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior News:कभी घर की छत पर भाई-बहन खेलते थे क्रिकेट,अब हुआ WPL में चयन,परिवार में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior News:कभी घर की छत पर भाई-बहन खेलते थे क्रिकेट,अब हुआ WPL में चयन,परिवार में खुशी
Fri, 28 Nov 2025 08:42 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला ग्वालियर
न्यूज डेस्क अमर उजाला ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 08:42 PM IST
सार
अनुष्का अभी मध्य प्रदेश सीनियर टीम के लिए खेल रही थीं।गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपए में उनको खरीदा है। अब अनुष्का गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आएंगीं। ग्वालियर की यह पहली प्लेयर हैं जो WPL में खेल रही हैं।
विज्ञापन
ग्वालियर की महिला क्रिकेटर अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय संभावनाओं वाली क्रिकेटर अनुष्का शर्मा ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश में ग्वालियर का नाम रोशन किया है। उनको WPL ऑक्शन में गुजरात जायंट्स ने 45 लाख रुपए में खरीदा है।अब अनुष्का गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आएंगीं।
ये भी पढ़ें: WPL में संस्कृति गुप्ता की गूंज, मुंबई इंडियंस ने 20 लाख में किया अपने नाम
ग्वालियर में अनुष्का के चयन से उनके दोस्त, परिवार और उनके साथी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।खुद अनुष्का मानती हैं कि उनको इस सिलेक्शन की उम्मीद थी।वह लगातार मैदान पर मेहनत कर रही थीं।उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में अपनी बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में काफी काम किया है।वह खुद को एक बेहतर ऑलराउंडर मानती हैं। उनका कहना है कि गुजरात जायंट्स की टीम और मैनेजमेंट किस प्लेस पर उनको खिलाएगा वह उस पर अपना हंड्रेड परसेंट देंगी, लेकिन उनकी जो पसंदीदा जगह है। वह बीच में मध्यम क्रम में खेलना है और एक परफेक्ट भूमिका निभाना हैं जिससे टीम को बैलेंस मिले बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में और वह अपनी टीम को (WPL) जीता सके।
विज्ञापन
ग्वालियर की महिला क्रिकेटर अनुष्का शर्मा परिवार के साथ
अनुष्का की इस उपलब्धि पर उनके भाई आयुष और पिता ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि अनुष्का का सीनियर महिला टीम में सिलेक्शन होने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।अनुष्का की इस सफलता में उनकी मां नीलम शर्मा और बड़े भाई आयुष शर्मा का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पिता ब्रजमोहन शर्मा ने कहा कि सबसे पहले आयुष ने ही अनुष्का की क्रिकेट प्रतिभा को पहचाना था।आयुष को 2010 में क्रिकेट खेलता हुआ देखकर उसकी क्रिकेट में रुचि बड़ी थी, इसलिए घर की छत पर ही दोनों बहन-भाई क्रिकेट खेला करते थे।इसके बाद में अनुष्का कंपू के महिला हॉकी स्टेडियम में आयोजित एक कैंप में शामिल होने गई थीं, उस कैंप में लड़कों की टीम थी जिसमें अनुष्का एक मात्र लड़की थीं । उसने उस दौरान क्रिकेट में अपना बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था। वर्ष 2017 में अनुष्का मध्य प्रदेश की अंडर-16 टीम में शामिल हुईं और अपने पहले ही टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर का खिताब जीता था।